शिवपाल ने आज दिखाया कि वह लाठी से ही नहीं, जुबान से भी धोना जानते हैं
सत्येंद्र पीएस
शिवपाल जबरदस्त धो रहे हैं। साइकिल और फॉर्च्यूनर से प्रचार करने वाले में अंतर बता रहे हैं। महागठबंधन तोड़ने वालों को नंगा कर रहे हैं। मजा आया सुनकर!

शिवपाल ने आज यह दिखाया कि वह लाठी से ही नहीं जुबान से भी धोना जानते हैं। साथ में यह भी कि अगर वह मुख्यमंत्री होते तो शायद लोकसभा में मुलायम सिंह को सिर्फ अपना परिवार लेकर नहीं बैठना पड़ता।
जो लोग अखिलेशवादी बने फिर रहे हैं, उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अखिलेश की अगर व्यक्तिगत छवि या वोट में कोई दम होता तो लोकसभा में सपा का प्रदर्शन ममता, जयललिता या नवीन पटनायक की तरह होता, लेकिन उनकी दुर्गति यह बताती है कि सपा को हवाबाजों को हटाकर कैडर पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
साथ ही मौजूद माहौल में कुछ महागठबंधन टाइप बनाएं वरना 50 सीट पार करना मुश्किल होगा। बसपा तो हई है बीजेपी भी बड़ा थ्रेट है सपा के लिए।
Save