संघ-भाजपा की बड़ी ताकत के पीछे एक बड़ा कारण है-कांग्रेस
संघ-भाजपा की बड़ी ताकत के पीछे एक बड़ा कारण है-कांग्रेस
उर्मिलेश
अगर आज संघ-भाजपा इतनी बड़ी ताकत हैं तो इसके पीछे एक बड़ा कारण है-कांग्रेस।
चौंकिये मत।
यह बात चौंकाने या सनसनी फैलाने के लिये नहीं कह रहा हूं।
अस्सी दशक के बाद की कांग्रेस या उसकी अगुवाई वाली सरकारों के कामकाज और उसकी नीतियों का आकलन करें, तो मेरी बात आसानी से समझ में आ जायेगी।
हाल के कुछ दशकों में का्ंग्रेस एक ऐसी पार्टी के रूप में सामने आई, जो न सत्ताधारी दल के रूप में अच्छा काम कर पाती है और न ही विपक्ष के रूप में। विपक्षी बनना तो उसे मानो आता ही नहीं।
यह तय कर पाना भी कठिन है कि गांधी-नेहरू की कांग्रेस बीते कुछ दशकों से एक सेक्युलर लोकतांत्रिक पार्टी है या भाजपा से कम कम्युनल पार्टी।
यह तय करना तो और भी कठिन है कि वह ज्यादा ब्राह्मणवादी है या कांग्रेस?
कारपोरेटवादी की दौड़ में तो फिलहाल भाजपा कुछ आगे निकल गई है पर सत्ता में आने पर कांग्रेस उसे फिर पछाड़ देगी।
देश के आर्थिक मसले हों या कश्मीर का मामला हो या बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री का विवादास्पद बयान हो, अमनेस्टी पर देशद्रोह का भाजपाई आरोप हो या दलित-सवाल, समझना कठिन है कि कांग्रेस पार्टी का क्या स्टैंड है, क्या रूख है?
अगर कांग्रेस सभी वर्गों, जातियों और समाजों को साथ लेकर आगे चलती तो देश के आज ऐसे बुरे हाल न होते!
कोई बता सकता है कि इस वक्त कांग्रेस पार्टी कैसे चल रही है, इसे कौन चला रहा है, इसकी क्या नीतियां हैं, कैसा थिंक टैंक है, इसके बड़े रणनीतिकार और योजनाकार कौन हैं?
भाड़े के रणनीतिकार और योजनाकार से संघ-संचालित भाजपा जैसी कैडर-आधारित पार्टी को चुनौती देना कैसे संभव है!
Congress is a big reason behind the increased strength of RSS-BJP


