संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू होगा
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू होगा
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू होगा
Budget session of parliament starting from-31Jan
नई दिल्ली, 09 जनवरी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बजट पेश किए जाने पर विपक्ष के विरोध के बावजूद संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू होगा। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 जनवरी को राज्यसभा और लोकसभा की बैठक बुलाई है।
लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा है कि सत्र 12 अप्रैल को समाप्त होगा और यह सरकारी कामकाज पर निर्भर करेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। उसी दिन आर्थिक समीक्षा भी पेश की जाएगी। आम बजट एक फरवरी को पेश होने की संभावना जताई जा रही है।
इस साल अलग से रेल बजट पेश करने की रिवायत खत्म की जा रही है। इस बार रेलवे बजट प्रावधान आम बजट में ही शामिल होगा।
लोकसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक सदन की कार्यवाही नौ फरवरी को स्थगित होगी और नौ मार्च को फिर से बैठकें होंगी। यह समय स्थायी समितियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को अनुदान की मांगों पर विचार कर अपनी रिपोर्टें पेश करने के लिए है।


