संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जयपुर के जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्ताचार्य (शास्त्री-आचार्य) समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजधर मिश्र ने बताया कि संयुक्ताचार्य, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग प्रशिक्षण, ज्योतिष तथा वास्तु डिप्लोमा, कर्मकांड एवं पौरोहित्य डिप्लोमा तथा कंप्यूटर एप्लिकेशन डिप्लोमा (पीजीडीसीए) समेत नौ पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन फार्म 01 जून से विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.jrrsanskrituniversity.ac.in/ पर उपलब्ध होंगे। आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट पर पहली सूची 25 जून को जारी की जाएगी।
संस्कृत विश्वविद्यालय में दर्शन, व्याकरण, वेद, ज्योतिष और साहित्य विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।


