हिमांशु कुमार

पहले भी हम लोग हिन्दू-मुस्लिम एकता का काम करते थे,

तब इसे राष्ट्रीय एकता का काम माना जाता था।

सरकार को इस काम से कोई आपत्ति नहीं होती थी।

सांसद या मंत्री भी ऐसे कार्यक्रमों में बिना किसी हिचक के भाग लेते थे।

हम लोग इस काम को बिल्कुल सुरक्षित काम मानते थे।

इस काम में ना पुलिस के कान खड़े होते थे, ना सरकार को कोई चिन्ता होती थी।

अलबता मजदूरों के अधिकारों के लिये काम करने वाले साथी कभी कभी लाठी खाते थे और बीच-बीच में कुछ साथी जेल भी हो आते थे၊

लेकिन फिर भाजपा सरकार सत्ता में आ गयी।

भाजपा सरकार को सत्ता में बैठाने में मुज़फ्फरनगर दंगों नें महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

सारे देश में लव जिहाद का शोर मचा कर मुसलमानों को वहशी कामुक और हिन्दू लड़कियों के लिये खतरे के रूप में बदनाम किया गया।

नरेन्द्र मोदी मुसलमानों को मारने वाले हिन्दू हीरो के रूप में उभरा और राष्ट्र का उद्धारकर्ता बन कर भारत का प्रधानमंत्री बना।

जापान जाकर वहाँ के राजा को गीता भेंट करते समय मोदी ने कहा कि मेरे गीता भेंट करने से भारत में शोर मचेगा लेकिन मेरे सेक्युलर दोस्तों की दुकान भी चलती रहनी चाहिये।

ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त पर पहला हमला था।

घर्मनिरपेक्षता भारत के संविधान का एक प्रमुख आधार है।

भारत के प्रधानमंत्री का पद एक संवैधानिक पद है।

संवैधानिक पद पर बैठ कर कोई व्यक्ति संविधान का मज़ाक नहीं उड़ा सकता।

हम सब ने चुपचाप यह नज़ारा देखा।

लेकिन इस तरह धर्मनिरपेक्षता का माखौल उड़ा कर मोदी ने अपनी नफरती सेना को एक सन्देश दिया कि अब सरकार की दिशा क्या होगी।

पुलिस को भी लाइन समझ में आ गई,

कि अब हिन्दु मुस्लिम एकता की बात करने वाले लोग सरकार विरोधी माने जाते हैं।

आज हिन्दू मुसलमान बराबर हैं कहने वालों को विदेशी एजेंट, नक्सली, कम्युनिस्ट, आपिये, दल्ले कहा जा रहा है।

गाली देने वाले नफरती भक्तों के कहने से पुलिस डन्डे मार रही है।

सत्ता के लिये हिन्दुओं को भड़काकर वोट लेने का जो रास्ता भाजपा ने चुना है वह बहुत खतरनाक जगह पहुंचा देगा।

क्योंकि यह देश तभी तक एक है जब तक हम सभी समुदायों को बराबर इज्ज़त, अधिकार और मौके देते हैं।

लेकिन अगर आप मुसलमानों को डरायेंगे, उनसे नफरत करेंगे, उन्हें मकान किराये पर नहीं देंगे, उन्हें कटुआ और पाकिस्तानी कहेंगे

या हिन्दु मुस्लिम एकता का काम करने वालों को आप कम्युनिस्ट, लाल बंदर, चीन के एजेंट कह कर उन पर खुद और पुलिस से हमला करवायेंगे

तो मुझे डरते हुए ये कहना पड़ रहा है

ये देश फिर से टूट जायेगा

आपकी सेना या पुलिस

या आपके भक्तों का गैंग देश के टुकड़े होने से नहीं रोक पायेगा