सत्ता पाने के बाद हम में से कई लोग अपनी विचारधारा भूल जाते हैं- मुरली मनोहर जोशी का भाजपा पर निशाना
सत्ता पाने के बाद हम में से कई लोग अपनी विचारधारा भूल जाते हैं- मुरली मनोहर जोशी का भाजपा पर निशाना
सत्ता पाने के बाद हम में से कई लोग अपनी विचारधारा भूल जाते हैं
मुरली मनोहर जोशी का भाजपा पर निशाना
नई दिल्ली। कभी भारतीय जनता पार्टी की त्रिमूर्ति " अवाजो जी " के एक प्रमुख स्तंभ रहे मुरली मनोहर जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ता पाने के बाद हम में से कई लोग अपनी विचारधारा भूल जाते हैं।
जोशी ने कहा कि मैं देखता हूँकि हम के एस सुदर्शन एवं भारतीय जनसंघके नेता दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की खूब प्रशंसा करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद हम में से कई लोग अपनी विचारधारा भूल जाते हैं।
एक अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के अनुसार आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन पर प्रकाशित पुस्तक सुदर्शन स्मृति के विमोचन समारोह के अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि लोगों को बताया जाना चाहिए कि सुदर्शन और दीन दयाल उपाध्याय जैसे नेताओं के शब्द ही सही हैं न कि विश्व बैंक अथवा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के।
वयोवृद्ध भाजपा नेता के इन विचारों को मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विदेशमंत्री सुषमा स्वराज भी उपस्थित थीं.


