सपा विवाद से अखिलेश की छवि को नुकसान हुआ – ओपिनियन पोल
सपा विवाद से अखिलेश की छवि को नुकसान हुआ – ओपिनियन पोल
सपा विवाद से अखिलेश की छवि को नुकसान हुआ – ओपिनियन पोल
नई दिल्ली, 09 जनवरी। सपा में चल रही अंतर्कलह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि को नुकसान हुआ है। यह निष्कर्ष एक ओपिनियन पोल में सामने आया है।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु ने अपनी वेबसाइट पर ओपिनियन पोल में सवाल पूछा था
“सपा में चल रहे अंतर्कलह से अखिलेश की छवि निखरी है”।
यह समाचार लिखे जाने तक प्रश्न के उत्तर में सर्वाधिक 54.8 प्रतिशत लोगों ने “नहीं” उत्तर का विकल्प चुना, जबकि 41.7 प्रतिशत लोगों ने “हाँ” विकल्प चुना। 3.6 प्रतिशत लोगों ने “कह नहीं सकते” उत्तर का विकल्प चुना। तो ताजा विवाद पर ये ओपिनियन पोल अखिलेश यादव के लिए आंखेंखोलने वाला हो सकता है।
Next Story


