“समाजवादी औरंगज़ेब” के लिए शिवपाल ने गाया - कस्में वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या
लखनऊ, 01 जनवरी। समाजवपादी पार्टी(सपा) के ताजा घटनाक्रम पर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव आज बहुत ही भावुक दिखे।
“समाजवादी औरंगज़ेब” की हरकतों से दुखी शिवपाल यादव ने एक कार्यक्रम में अपने जमाने की मशहूर फिल्म ‘उपकार’ के गीत, “ कस्में वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या, रिश्ते नाते प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या” गाकर अपने दर्द बयां किया।
श्री यादव एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का भी आयोजन था।
गायक ने श्री यादव से एक गीत गाने की फरमाइश की। इस पर उन्होंने उपकार फिल्म का यह गाना गाकर अपना दर्द बयां कर दिया।
श्री यादव के दो लाइन गाने के बाद गायक ने पूरा गाना गाया।

#WATCH: Shivpal Yadav sings 'Kasme waade pyaar wafaa sab baatein hain baaton ka kya, koi kisi ka nahi ye jhoothe, naate hain naaton ka kya' pic.twitter.com/NyXMBWnUMW
— ANI UP (@ANINewsUP) January 1, 2017

Shivpal Yadav sang the song 'Kasmein waade pyaar wafaa sab baatein hai, baaton ka kya' at a dinner hosted by him in Lucknow (Uttar Pradesh)
— ANI UP (@ANINewsUP) January 1, 2017