सरकार के अन्याय के विरुद्ध दिव्यांग खिलाड़ी अदालत पहुंचे
सरकार के अन्याय के विरुद्ध दिव्यांग खिलाड़ी अदालत पहुंचे
सरकार के अन्याय के विरुद्ध दिव्यांग खिलाड़ी अदालत पहुंचे
नई दिल्ली, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगों के लिए दिव्यांग शब्द गढ़ा था, लेकिन अब उनकी सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक 10 दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ियों की ओर से युवा तथा खेल मामलों के मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, पैरालिम्पिक्स कमेटी ऑफ इंडिया तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के विरुद्ध दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
याचिका दायर करने वाले वकील ए. श्रीवास्तव ने बताया,
"अक्टूबर में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए इन खिलाड़ियों को चुना गया था, लेकिन भेजा नहीं गया... कुल 19 खिलाड़ी चुने गए थे, जिनमें से सिर्फ पांच को भेजा जा रहा है, जबकि दल में 25 तक खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं..."
Moved writ petition in Delhi HC on behalf of 10 differently-abled table tennis players, selected for Asian Para Games but are not being sent. 19 were selected out of which only 5 are being sent, even though contingent can comprise 25 players: A.Srivastava, Lawyer of petitioners pic.twitter.com/g9tu4NHCU8
— ANI (@ANI) August 22, 2018


