शामली और मुज़फ्फरनगर के दंगों राहत शिविर में रह रहे लोगों के हालात पर एक रिपोर्ट नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, और सहारनपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में सितम्बर के पहले हफ्ते में हुए दंगों के बाद हजारों मुसलमान चार महीने से राहत शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को गुस्ताखी आ रही है कि मीडिया गलत रिपोर्टिंग कर रहा है। पिछले हफ्ते से, उत्तर प्रदेश सरकार ने जबरन शिविर बंद करने और लोगों को वहां से निकालने की नीति अपना ली है। परिनामस्वरूप दंगाग्रस्त लोग और भी ज्यादा परेशानी और असुरक्षित हो गए हैं।