आज दिल्ली में इंडिया गेट पर हिमांशु कुमार,स्वामी अग्निवेश , कविता कृष्णन , रमाशंकर यादव विद्रोही के साथ आइसा समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य और आम नागरिक जुटे . कवितायें पढ़ी गयीं , गीत गाये गए , नारे लगे और मोमबत्तियाँ भी जलीं . सब ने
संकल्प लिया कि मासूमों का खून बेकार नहीं जाने देंगे .गृहमंत्री छत्तीसगढ़ जनसंहार की स्वतंत्र न्यायिक जांच करवाए या इस्तीफा दे. खबर है कि ऐसे ही विरोध प्रदर्शन रायपुर , मुंबई और ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न तक में हुए हैं.