सशस्त्र सीमा बल ने आयोजित की दो दिवसीय कार्यशाला
सशस्त्र सीमा बल ने आयोजित की दो दिवसीय कार्यशाला
लखनऊ, 28 मार्च, 2017: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) महानिदेशक, श्रीमती अर्चना रामासुंदरम ने बेहतर सूचना विकसित करने के साथ-साथ पेशेवर ज्ञान एवं पूछ-ताछ कौशल में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने एसएसबी को सही कागजी कार्यवाही सीखने के लिए प्रेरित किया, जिससे प्रभावी ढंग से निहित कानूनी शक्तियों का उपयोग करके सीमा पर अपराध नियंत्रित किया जा सके ।
श्रीमती अर्चना रामासुंदरम सोमवार को सशस्त्र सीमा बल, के सीमान्त लखनऊ के 30 अधीनस्थ अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए "पूछताछ-कार्यप्रणाली और कौशल" पर आयोजित कार्यशाला का उद्गाटन करने के बाद जवानों को संबोधित कर रही थीं।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल के उन अधिकारियों जो कि सीमा पर तैनात हैं, के कौशल को बढ़ाना था।
आलोक शर्मा, भा.पु.से. (यूपी कैडर) महानिरीक्षक सीमान्त लखनऊ ने स्वागत भाषण दिया और अधिकारियों को पूछताछ की कार्यप्रणाली और कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया, जिससे की खुली सीमा पर अधिकारी पूरी तरह से अपने ड्यूटी का निर्वहन कर सके और अपने कौशल को सुधार सके।
उद्घाटन भाषण में, महानिदेशक, महोदया ने आशा व्यक्त कि कार्यशाला में अर्जित हुए ज्ञान से अधिकारीगण सीमा सुरक्षा के साथ-साथ कुशल सीमा प्रबंधन भी करेंगें।
डॉ जी. के. गोस्वामी, भा.पु.से., उपमहानिरीक्षक, केन्द्रीय जाँच ब्यूरो, लखनऊ और उनकी टीम ने यह भी बताया कि कैसे अलग-अलग तरीकों और कौशल से गिरफ्तार अपराधी से तर्क-वितर्क करके पूछ-ताछ से कैसे जानकारी प्राप्त की जाती हैं। इसके अलावा अमित पाठक, भा.पु.से.,वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक, एस.टी.एफ., लखनऊ और उनकी टीम ने पूछताछ की विभिन्न पद्धियों पर व्याख्यान दिये।
इसके बाद महानिदेशक, एसएसबी, श्रीमती अर्चना रामासुंदरम ने 415 सेपरेट फैमिली अवासों के विकास कार्य का निरीक्षण किया, जो शहीदपथ पर गोमती नगर लखनऊ में जवानों के लिए बनाया जा रहा हैं।
महानिदेशक, एसएसबी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ से भी शिष्टाचार भेंट की।
महानिदेशक ने एसएसबी के प्रशिक्षण केंद्र व कार्यालय के लिए गोरखपुर में सरकारी भूमि उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया।
इस मौके पर डी. एस. चौहान, भा.पु.से., उपमहानिरीक्षक, एसएसबी सीमान्त लखनऊ, श्री यू. पी. बलोदी, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी, एवं श्री रंजीत सिंह, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय गोरखपुर एवं डॉ वी. जे. वर्मा, बलाधिकारी (प्रशिक्षण) उपस्थित थे।
Next Story


