सहारा घूसकाण्ड : मोदी को गंगा समान पवित्र बताने वाले रविशंकर प्रसाद को भी मिली थी घूस ?
सहारा घूसकाण्ड : मोदी को गंगा समान पवित्र बताने वाले रविशंकर प्रसाद को भी मिली थी घूस ?
सहारा घूसकाण्ड : मोदी को गंगा समान पवित्र बताने वाले रविशंकर प्रसाद को भी मिली थी घूस ?
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए सहारा और बिरला समूहों से पैसे लिए थे और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री के गृह राज्य में मेहसाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया था कि आयकरविभाग के रिकॉर्ड में सहारा अधिकारियों की नोटिंग में यह दावा किया गया है कि अक्तूबर 2013 से फरवरी 2014 के बीच उन्होंने मोदी को नौ बार भुगतान किया।
राहुल ने रैली में दावा किया था कि इस बारे में दस्तावेज आयकर विभाग के पास है, जिसने कंपनी पर उस समय छापा मारा था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट के जरिए एक चित्र शेयर किया है जिसमें कई नाम लिखे हुए हैं।
आश्चर्यजनक रूप से इस चित्र में रविशंकर प्रसाद का नाम भी लिखा हुआ है और उन्हें भी भुगतान दिए जाने की बात लिखी है। चित्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2010 को रविशंकर प्रसाद को सवा करोड़ रुपए की रकम दी गई है।
प्रशांत भूषण ने भी कहा है कि शीर्ष अदालत ने कई दस्तावेजों पर गौर नहीं किया है।
भूषण ने कहा कि आरोपों के समर्थन में ‘‘ठोस सामग्री’’ के साथ आने की उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद उन्होंने और दस्तावेज हासिल किए हैं।
भूषण ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कई दस्तावेज नहीं देखे हैं जो हमने पेश किए हैं। हमने उसके बाद कई और दस्तावेज हासिल किए हैं। भूषण ने आयकर विभाग द्वारा 2013.14 में दो कारोबारी घरानों के यहां छापे में दस्तावेजों की कथित बरामदगी की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सहारा के लोगों ने छह महीने में नौ बार नरेंद्र मोदी को पैसे दिए और यह उन्होंने अपनी डायरी में लिखा था। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने सहारा कंपनी पर 22 नंवबर 2014 को छापा मारा था। इस छापे के दौरान वहां से मिली डायरी मिली थी।
इस डायरी के रिकॉर्ड के अनुसार, 30 अक्टूबर 2013 को 2.5 करोड़, 12 नवंबर 2013 को पांच करोड, 27 नवंबर 2013 को 2.5 करोड़ रुपये और 29 नवंबर 2013 को पांच करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी को दिए गए जब वह गुजरात के सीएम थे।
बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने उन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया है कि उनके समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 करोड़ रुपये की रिश्वत उस वक्त दी थी, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय प्रबंधन संस्थान,अहमदाबाद (आईआईएम-ए) में बिड़ला ने संवाददाताओं से कहा,
"मुझे नहीं मालूम। मुझे इस बारे में नहीं पता और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।"
A handwritten pg seized by IT in Sahara raid with payoffs of 2010.Last entry is 1.25cr to RS Prasad.BJP shd get better person to defend Modi pic.twitter.com/h4a9Fwn4Fo
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) December 22, 2016
RS Prasad says PMs honesty can't be questioned;He is as clean as Ganga!But Ganga is dirty as hell.We have whole Ministry for cleaning Ganga! https://t.co/PaYCJCKwA1
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) December 22, 2016
IT dept told Settlement Comm that docs showing payoffs matched other accounts maintained by Sahara&rejected Sahara attempt to save politicos pic.twitter.com/wkrr4aejfY

In Sahara/Birla payoff scam,BJP shd answer: Did IT/CBI recover the docs showing 40+25Cr payoffs to Modi? Did IT consider these docs genuine?
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) December 22, 2016
BJP which warned SC not to cross Laxman Rekha& has stalled appt of judges, hides behind oral remarks of judges in Birla/Sahara payoff case!
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) December 22, 2016