सामने आया गवाह जिसने विजय माल्या और अरुण जेटली को संसद के सेंट्रल हॉल में बातचीत करते देखा था
सामने आया गवाह जिसने विजय माल्या और अरुण जेटली को संसद के सेंट्रल हॉल में बातचीत करते देखा था
सामने आया गवाह जिसने विजय माल्या और अरुण जेटली को संसद के सेंट्रल हॉल में बातचीत करते देखा था
नई दिल्ली, 13 सितंबर। भाजपा के नज़दीकी समझे जाने वाले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा भारत छोड़ने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से अपनी मुलाकात का दावा करने के बाद विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उधर इस मुलाकात का एक गवाह सामने आया है, जिसका दावा है कि उसने विजय माल्या और अरुण जेटली को संसद के सेंट्रल हॉल में बातचीत करते देखा था। यह गवाह कोई और नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी एल पुनिया हैं।
वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने कहा है कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली और विजय माल्या को संसद के सेंट्रल हॉल में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा था।
पुनिया ने कि यह बात उस दिन की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद साबित हो सकती है।
I saw both Arun Jaitley and Vijay Mallya having a discussion in the Central Hall of the Parliament. This can be can verified with CCTV footage from that day: PL Punia, Congress pic.twitter.com/eltNNKizfs
— ANI (@ANI) September 12, 2018
बता दें विजय माल्या पर देश के बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से चुराने का आरोप है। आजकल भारत सरकार ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया है।
विजय माल्या भाजपा समर्थित निर्दलीय सांसद था, जिसने 2 मई 2016 को राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माल्या के ‘अत्यंत गंभीर आरोपों’ की स्वतंत्र जांच के आदेश तुरंत देने चाहिए और जेटली को जांच जारी रहने के दौरान अपना पद छोड़ देना चाहिए।
Given Vijay Mallya’s extremely serious allegations in London today, the PM should immediately order an independent probe into the matter. Arun Jaitley should step down as FInance Minister while this probe is underway.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


