अरबपति कॉर्पोरेट ने पर्यावरण प्रहरी पर 1000 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया है।
29 जनवरी। एस्सार द्वारा मानहानि के मुकदमे में लगाए गए आरोपों को ग्रीनपीस चुनौती देगा। खबर है कि एस्सार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ग्रीनपीस इंडिया और महान संघर्ष समिति पर 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने ग्रीनपीस इंडिया से उसके वेबसाइट, पोस्टर, पम्पलेट से एस्सार के खिलाफ कथित अपमानसूचक सामग्री को हटाने को कहा है।

ग्रीनपीस इंडिया के कार्यकारी निदेशक समित एच ने कहा कि “यद्यपि हम लोग कोर्ट के अवलोकन का सम्मान करते हैं लेकिन हमें विश्वास है कि हम एस्सार द्वारा लगाए गए आरोपों को कोर्ट में कानूनन गलत साबित कर देंगे। हम लोगों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। दरअसल यह ग्रीनपीस नहीं है जिससे कंपनी का मानहानि हुआ है। खुद कंपनी के कार्यकलाप उसके व्यापार करने के तरीके हैं जो उसके लिए शर्म की वजह बने हैं’’।

बता दें कि हाल ही में ग्रीनपीस के 14 कार्यकर्ताओं ने कंपनी के मुंबई मुख्यालय पर बैनर लहराया था और मुख्य दरवाजे पर महान के ग्रामीण तथा मुंबई के नौजवानों ने धरना देकर मांग की थी कि महान जंगल को कोयला खदान न बनने दिया जाय। एस्सार द्वारा प्रस्तावित कोयला खदान को रद्द करने के साथ ही ग्रीनपीस इंडिया ने प्रधानमंत्री से पर्यावरण की कीमत पर स्पीडी क्लियरेंस दे रहे वन व पर्यावरण मंत्री वीरप्पा मोइली के इस्तीफे की भी मांग की।

1,000 करोड़ की अजीबोगरीब राशि मांगने के अलावा एस्सार ने ग्रीनपीस को सोशल तथा पारंपरिक मीडिया तथा अपने परिसर से दूर रखने का भी मांग किया है। इस मानहानि के अलावा मुंबई पुलिस ने 67 ग्रीनपीस तथा महान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, जो एस्सार मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल थे। सभी प्रदर्शनकारियों को सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के कोर्ट से जमानत मिल गयी थी

ग्रीनपीस की कैम्पेनर अरुंधति मुथु ने कहा है कि उनका संगठन पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा वह आगे भी निजी कंपनियों और सरकार के द्वारा पर्यावरण तथा समुदायों के अधिकारों के उल्लंघन को बेनकाब करता रहेगा।

संबंधित खबरें...
अरबपति कॉरपोरेट कम्पनी ने पर्यावरण प्रहरी पर किया 1000 करोड़ का मुकदमा
एस्सार मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले ग्रीनपीस कार्यकर्ताओं को मिली जमानत
स्पीडी क्लियरेंस दे रहे पर्यावरण मन्त्री मोईली को हटाने की माँग