सिंगल विंडो
सिंगल विंडो
सिंगल विंडो.
"""""""'
तहसीलदार ने फ़ाईल पर नोट लिखा- 'नियमानुसार' रिपोर्ट दें। पटवारी नें 'नियमानुसार' रिपोर्ट दी। डिप्टी कलेक्टर से कलेक्टर से कमिश्नर से उपसचिव से सचिव तक सबने उस उद्योगपति के एक हजार करोड़ रुपयों के कारखाने की मंज़ूरी के लिये विभिन्न मंज़ूरियों के लिये फ़ाईल चलाई और सबनें 'नियमानुसार' मंज़ूरी दी।
फ़ाईल अंततः मंत्रीजी के पास पहुँची। उन्होंने अपने निजी सचिव से पूछा- 'अभी तक का "नियम" क्या रहा है'
सचिव नें कान में धीरे से आँकड़ा बतलाया। मंत्रीजी चिल्लाकर बोले- 'बस इतना ही, यह काम करने वाली सरकार है उनसे कह दो जो काम पहले सालों में होता था वह काम तीन महीने में होगा। अब "सिंगलविंडो" होने से नियम बदल गये हैं।'
'सिंगलविंडो' के कारण तेजी से काम के दाम अब तीन गुणा हो गये हैं, हमें पार्टी भी चलानी है'
जसबीर चावला
Next Story


