सिब्बल ने दिया नारा सरकार हटाओ देश बचाओ
सिब्बल ने दिया नारा सरकार हटाओ देश बचाओ
सिब्बल ने दिया नारा सरकार हटाओ देश बचाओ
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की वायु पदूषण पर आई रिपोर्ट को ढाल बनाते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलो बोलते हुए “सरकार हटाओ देश बचाओ” नारा दिया है।
श्री सिब्बल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा -
“विषाक्त हवा हमारे बच्चों को मार रही है (2016 में 5 साल से नीचे के 5.5 लाख से ज्यादा बच्चे मारे गए)
विषाक्त राजनीति हमारे संस्थानों की हत्या (सीबीआई, आरबीआई, सीवीसी, ईडी, चुनाव आयोग, स्वतंत्र प्रेस, विश्वविद्यालय) कर रही है।
हमारे बच्चों को स्वतंत्र रूप से सांस लेनी चाहिए।
तो हमारे संस्थानों को भी चाहिए
सरकार हटाओ देश बचाओ।”
बता दें वायु प्रदूषण एवं बाल स्वास्थ्य पर आधारित विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक नयी रिपोर्ट में बाह्य तथा घरेलू वायु प्रदूषण के कारण दुनिया में खासकर निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों के निवासी बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले गम्भीर प्रभावों का परीक्षण किया गया है।
दुनिया में 15 साल से कम उम्र के करीब 93 प्रतिशत बच्चे (1.8 अरब) रोजाना ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जो इतनी प्रदूषित है कि उससे उनके स्वास्थ्य तथा शारीरिक विकास पर गम्भीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह त्रासद है कि उनमें से कई की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2016 में गंदी हवा के कारण श्वसन तंत्र में गम्भीर संक्रमण उत्पन्न होने से 6 लाख बच्चों की मौत हो गयी थी।
Toxic air killing our children ( over 1.25 lakh children below 5 died in 2016 )
Toxic politics killing our institutions ( CBI , RBI , CVC , ED , Election Commission , Free Press , Universities )
Our children must breathe freely
So must our institutionsSarkar hatao Desh bachao
— Kapil Sibal (@KapilSibal) October 30, 2018
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


