सियासत की बुनियाद पर नहीं, बल्कि इल्म की बदौलत बुलंदियाँ हासिल कीं डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने
सियासत की बुनियाद पर नहीं, बल्कि इल्म की बदौलत बुलंदियाँ हासिल कीं डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने
डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मौत मुल्क और क़ौम का बड़ा नुकसान है। डॉक्टर कलाम की मौत की खबर ने हर हिन्दुस्तानी को ग़मज़दा कर दिया।
डॉक्टर कलाम उस शक्सियत का नाम है जिसने सियासत की बुनियाद पर नहीं, बल्कि इल्म की बदौलत बुलंदियाँ हासिल कीं। डॉक्टर कलाम ने ग़ुरबत के माहौल मैं परवरिश पाकर इल्म की सीडी के ज़रिए बुलंद मकाम तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की थी।
डॉक्टर कलाम मुल्क की तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए रात और दिन फ़िक्रमंद रहते थे। दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों की तरह डॉक्टर कलाम भी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, क्योंकि वह यह जानते थे कि यही मुल्क़ का रौशन मुस्तकबिल और असल ख़ज़ाना है।
डॉक्टर कलाम ने साइन्स के शोबे में जो खिदमात अंजाम दीं, उन से हर हिन्दुस्तानी का सिर फख्र्र से उँचा हो गया।
डॉक्टर कलाम की मौत ने उन्हे हमेशा के लिए खामोश ज़रूर कर दिया मगर उनकी खिदमात हर हिन्दुस्तानी के दरमियाँ हमेशा जिंदा रहेंगी क्योंकि वह इंसानियत के सच्चे हमदर्द थे।
डॉ. यासीन असी उस्मानी


