डीबी लाइव

पिछले महीने बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर सिस्टम पर सवाल उठाकर खलबली मचा दी थी। जिसके बाद एक के बाद एक कई जवानों के वीडियो सामने आए। इस दौरान एक बेव साइट का स्टिंग भी सामने आया था जिसमें एक जवान भारतीय सेना में ‘सहायक’ सिस्टम पर सवाल उठा रहा था।

खबर है कि इसी जवान रॉय मैथ्यू की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है।

मैथ्यू का शव महाराष्ट्र के देवलाली कैंट की एक बैरक में गुरूवार को उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।

डॉक्टरों का कहना है कि मैथ्यू की मौत तीन दिन पहले हो चुकी है। उनका शरीर सड़ चुका है।

सूत्रों का कहना है कि मैथ्यू 25 फरवरी से अपनी यूनिट से लापता थे।

आपको बता दें कि न्यूज वेबसाइट के वीडियो में मैथ्यू साथी जवानों के साथ अपने अफसरों के कुत्तों को घुमाते हुए और उनके बच्चों को स्कूल ले जाते हुए दिखाई दिए थे।

इस वीडियो में बाद भारतीय सेना में अंग्रेजों से समय से चली आ रहे सहायक सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए थे।

बताया जा रहा है कि इस स्टिंग के बाद से ही मैथ्यू मानसिक दबाव में था।