सीडी को बताया पूरी तरह फर्जी राजेश मूणत ने
सीडी को बताया पूरी तरह फर्जी राजेश मूणत ने
रायपुर। सीडी मामले भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में आज राजेश मूणत ने सीडी को पूरी तरह फर्जी बताया। इस दौरान भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।
मूणत ने कहा कि ‘राजनीतिक जीवन के 24 साल हो चुके हैं। छोटे पद से लेकर बड़े पद पर रहा.. राजनीति में ऐसी गिरावट मैंने नहीं देखी। किसी की सीडी है तो 500 सीडी बनाने का औचित्य क्या है। मुख्यमंत्री से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले पर जांच कराने को कहूंगा। ये मेरी चरित्र हत्या का प्रयास है। जिस भी एजेंसी से जांच कराना चाहें, वो कर सकते हैं। मेरे ऊपर जो चीज दिखा रहे हैं, घिनौना कृत्य करने की कोशिश की, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये। पूरी की पूरी सीडी फर्जी है। मैने सीडी देखी है। देखकर ही कह रहा हूं। सीडी फर्जी है। फर्जी है। फर्जी है।’
शिवरतन शर्मा ने कहा कि विनोद वर्मा का स्टेटस क्या है। भूपेश बघेल को बताना चाहिये कि विनोद वर्मा के साथ उनके रिश्ते क्या हैं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि चरित्र हनन के खेल में बडे नेता शामिल हैं।
धरमलाल कौशिक ने इस मामले में मूणत के इस्तीफे से सिरे से इंकार कर दिया। कौशिक ने कहा कि इस मामले में पार्टी स्पष्ट कर चुकी है, वो जिस भी ऐजेंसी से चाहे जांच करा सकती है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


