सुकमा- सोनी सोरी के समर्थन में आए बर्खास्त जज प्रभाकर ग्वाल
सुकमा- सोनी सोरी के समर्थन में आए बर्खास्त जज प्रभाकर ग्वाल
आदिवासी लड़की को सुरक्षा बलों द्वारा बलात्कार कर गोली मारने काआरोप
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा जिले के गोमपाड़ गांव की युवती मड़कम हिडमे को ‘माओवादी’ बताकर कथित मुठभेड़ में मारे जाने की घटना के विरोध में उपवास पर बैठी सोनी सोरी के समर्थन में सुकमा से बर्खास्त किये गये जज श्री प्रभाकर ग्वाल भी पहुंच गये हैं। उधर माकपा ने भी इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांचकी मांग की है।
प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने इस संबंधमें अपनी पेसबुक टाइमलाइन पर निम्न अपडेट दिया है-
Himanshu Kumar
जिस आदिवासी लड़की को सुरक्षा बलों ने बलात्कार कर के गोली मारी है
लड़की को बीस गोलियां मारी गई हैं
लेकिन पुलिस द्वारा पहनाई गई वर्दी में गोली का कोई सुराख नहीं है
यानी पहले गोली मारी गई है और वर्दी बाद में पहनाई गई है
पुलिस सोनी सोरी को लड़की के गांव तक नहीं जाने दे रही है
सोनी सोरी नें विरोध में कल से उपवास किया हुआ है
आज सोनी का साथ देने के लिये सुकमा से बर्खास्त किये गये जज श्री प्रभाकर ग्वाल भी पहुंच गये हैं
सोनी सोरी और उनके साथियों को पुलिस में कोन्टा में रोक रखा है
सोनी सोरी कल सुबह फिर से अपने साथियों के साथ लड़की के गांव जाने की कोशिश करेंगी


