नई दिल्ली। सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार मंत्री के नाम से संबोधित किए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संघी संस्कृति की ओछी शब्दावली प्रयोग करने पर आज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जोरदार हमला बोला।

लालू जी ने ट्विटर पर लिखा- “पिछड़ों, दलितों की अभूतपूर्व गोलबंदी से हताश, निराश मोदी हार की बौखलाट में सारा संतुलन खोकर अनाप-शनाप बके जा रहे हैं।”

उन्होंने ट्वीट किया – “एक महिला किसी की माँ, बेटी, बहू,पत्नी व घर की लक्ष्मी होती है। महिला शक्ति को अपमानित करना बंद करो। मोदी, पद की गरिमा का ध्यान रखो।”

लालू जी ने ट्वीट किया “मोदी जी ने किसी की बहन, बेटी के लिए "सेट" करने जैसे बाज़ारू, अभद्र एवं अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर महिलाओं व नारी शक्ति को अपमानित किया है।“

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में एक चुनावी रैली में कहा था, -
"लोकसभा चुनाव के दौरान बेटी को सेट करने में असफल रहे लालू प्रसाद इस बार बेटों को सेट करने के चक्कर में पूरे बिहार को अपसेट करने में जुट गए हैं।"

पिछडो, दलितों की अभूतपूर्व गोलबंदी से हताश, निराश मोदी हार की बौखलाट में सारा संतुलन खोकर अनाप-सनाप बके जा रहे है.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 26, 2015

एक महिला किसी की माँ, बेटी, बहू,पत्नी व घर की लक्ष्मी होती है. महिला शक्ति को अपमानित करना बंद करो. मोदी, पद की गरिमा का ध्यान रखो
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 26, 2015

मोदी जी ने किसी की बहन,बेटी के लिए "सेट" करने जैसे बाज़ारू,अभद्र एवं अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर महिलाओं व नारी शक्ति को अपमानित किया है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 26, 2015