सेना में सियासत : नए थलसेना प्रमुख पर नियुक्ति, कांग्रेस ने सवाल उठाए
सेना में सियासत : नए थलसेना प्रमुख पर नियुक्ति, कांग्रेस ने सवाल उठाए
सेना में सियासत : नए थलसेना प्रमुख पर नियुक्ति, कांग्रेस ने सवाल उठाए
ले.ज. बिपिन रावत की थलसेना प्रमुख पर नियुक्ति, कांग्रेस ने सवाल उठाए
नई दिल्ली, 18 दिसंबर। कांग्रेस ने नए थलसेना प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा,
"थलसेना प्रमुख की नियुक्ति पर वरिष्ठता का सम्मान क्यों नहीं किया जाता? लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अली हारीज को सैन्य प्रमुख क्यों नहीं बनाया गया?"
तिवारी ने पूछा,
"क्यों तीसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को अन्य दो के मुकाबले तरजीह दी गई?"
बाद में तिवारी ने सुधार करते हुए कहा,
"माफ कीजिएगा, जनरल रावत तीसरे सबसे वरिष्ठ नहीं बल्कि चौथे सबसे वरिष्ठ पर हैं। यहां तक कि केंद्रीय कमान के सैन्य कमांडर जनरल बीएस नेगी भी उनसे वरिष्ठ हैं।"
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नया थलसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
Why has Seniority not been respected in Aptt.of Army Chief?Why have Lt Gen PRAVIN Bakshi & Lt Gen Mohamed Ali Hariz been superseded Mr PM?
— Manish Tewari (@ManishTewari) December 17, 2016
2/2 Why has third senior most officerLt Gen Bipin Rawat with due respects to his professionalism superseded other two in a herarichal force?
— Manish Tewari (@ManishTewari) December 17, 2016
3/3 correctionGen Rawat is not third but fourth senior most. Even Lt Gen BS Negi Army commander Central Command is senior to him ? Why Mr PM
— Manish Tewari (@ManishTewari) December 17, 2016
4/4 and I only hope& pray it is untrue that this supersession in the Army is not a precursor to suppressions in other institutions Like SC??
— Manish Tewari (@ManishTewari) December 17, 2016