सेहत के लिए फायदेमंद कच्ची सब्जियां
सेहत के लिए फायदेमंद कच्ची सब्जियां
Raw vegetables are beneficial for health
अगर आप अच्छी सेहत बनाना चाहते हैं तो अपने भोजन में कच्ची सब्जियों को शामिल कीजिए। कच्ची सब्जियां खाने से सेहत अच्छी होती है। हर रोज न केवल लंच और डिनर में बल्कि ब्रेकफास्ट में भी कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन कीजिए। कच्चे फल और सब्जियां भोजन को अच्छे से पचाने में सहायता करते हैं। इसके साथ-साथ कच्ची सब्जियों में जरूरी पोषक तत्व होता है जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है। कच्ची सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और रेशे पेट की बीमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कच्ची सब्जियां आपके सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं।
कच्ची सब्जियों में शरीर को पोषण देने वाले जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसे खाने से शरीर स्वस्थ होता है।
भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद रेशे पाचन तंत्र को ठीक करते हैं।
कच्ची सब्जियों में मौजूद रेशे पेट में जाकर फैलते हैं जिससे पेट भरा-भरा लगता है।
कच्ची सब्जियों में मौजूद एंजाइम शरीर के पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है।
कच्ची सब्जियां और फल खाने से पेट भरा-भरा लगता है, जिससे मोटापा कम किया जाता सकता है।
कच्ची सब्जियां खाने का पूरक होती है जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और शरीर में अतिरिक्त वसा नहीं जाती है।
कच्ची सब्जियां मसालेदार भोजन को अच्छे से पचाने में सहायता करती है।
कच्ची सब्जियों को पकाने के बाद उनके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं, जबकि कच्ची सब्जियों में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
कच्ची सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जिससे रक्तचाप की समस्या नहीं होती है।
कच्ची सब्जियां और कच्चे फल खाने से कई बीमारियां जैसे - कैंसर, डायबिटीज आदि से बचाव होता है।
कच्ची सब्जियों में विटामिन और खनिज मौजूद होता है जिससे शरीर स्वस्थ और मजबूत होता है।
कच्ची सब्जियां महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने से महिलाओं के मासिक धर्म में समस्या नहीं होती है।
कच्ची सब्जियों को प्रयोग करने के तरीके
Ways to use raw vegetables
कच्ची सब्जी और फलों को लंच और डिनर में शामिल किया जा सकता है।
कच्ची सब्जियों को सलाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
अगर आप पिज्जा खाने जा रहे हैं तो उससे पहले कच्ची सब्जी के रूप में सलाद खाइए।
अगर आपको आइसक्रीम खाने का मन है तो उससे पहले एक सेब खा सकते हैं।
सुबह ब्रेकफास्ट के समय कच्चे फलों का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
कच्ची सब्जी के रूप में पत्तागोभी, प्याज, पालक, मशरूम, हरी मिर्च, हरी मटर, मूंग, शिमला मिर्च, मूली, खीरा आदि खाने में शामिल कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार खाने में कम से कम एक कच्ची सब्जी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।


