सोनी सोरी की बहन का अपहरण !
सोनी सोरी की बहन का अपहरण !
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ पुलिस पर सोनी सोरी की बहन का अपहरण का आरोप लगा है। इस संबंध में गाँधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर कई स्टेटस अपडेट किए हैं। हिमाँशु कुमार ने माँग की है कि सोनी सोरी पर हमले के मामले में आईजी कल्लूरी और मुख्यमंत्री रमन सिंह का नारको टेस्ट कराया जाय।
हिमांशु कुमार के फेसबुक स्टेटस निम्नवत् हैं
छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ देर पहले सोनी सोरी की बहन का अपहरण कर लिया है၊
छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ देर पहले सोनी सोरी की बहन का अपहरण कर लिया है ၊ सोनी की बहन की उम्र बाइस साल है और वह सरकारी नर्सिग कालेज जगदलपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है ၊छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ देर पहले सोनी सोरी की बहन का अपहरण कर लिया है ၊ सोनी की बहन की उम्र बाइस साल है और वह सरकारी नर्सिग कालेज जगदलपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है ၊
सोनी सोरी पर हमले के मामले में सभी का शक बस्तर के आई जी कल्लूरी पर है .
कल कल्लूरी नें सोनी सोरी के बहनोई अजय मरकाम को उठवा लिया है
अजय कहाँ है किसी को नहीं पता
कल पुलिस वाले सोनी की छोटी बहन के हास्टल में भी गए थे
पुलिस वाले सोनी की बहन को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे
लेकिन सोनी की बहन के हास्टल की वार्डन नें पुलिस से पूछा कि
पुलिस के पास इस लडकी को साथ ले जाने के लिए कोई नोटिस या वारंट है क्या ?
पुलिस वाले बोले कि बस हम इस लडकी को थोड़ी दूर घुमा कर छोड़ देंगेेे
लेकिन हास्टल की वार्डन नें सोनी की बहन को पुलिस वालों को ले जाने नहीं दिया
सोनी की बहन डरी हुई है उसे लगता है कि पुलिस उसके पति को भी सोनी के पति की तरह ही मार डालेगी
और उसे डर है कि सोनी की बहन को भी सोनी की तरह थाने में प्रताड़ित किया जाएगा
आज सोनी के पिता और अजय की मां अजय को उठाये जाने की वजह पूछने के लिए आईजी कल्लूरी के पास गए
कल्लूरी नें सोनी के पिता को गंदी गालियाँ दीं और कहा कि हमने सोनी की इतनी बेईज्ज़ती करी है लेकिन फिर भी सोनी मान नहीं रही है .
आईजी कल्लूरी नें सोनी के पिता को धमकी दी कि मैं सोनी सोरी को मार डालूँगा .
कल्लूरी नें यह भी कहा कि मैं सोनी के पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा .
सोनी सोरी आज ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुँची है
सोनी सोरी पर हमले के मामले में कल्लूरी और रमन सिंह का नारको टेस्ट कराया जाय


