सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल लड़कियों के लिए ज्यादा खतरनाक, हो सकता है अवसाद

लंदन, 6 जनवरी। सोशल मीडिया पर लड़कों की तुलना में ज्यादा समय बिताने वाली किशोरियों में अवसाद का खतरा ज्यादा होने की संभावना होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि करीब 40 फीसदी लड़कियां जो सोशल मीडिया पर एक दिन में पांच घंटे से ज्यादा समय बिताती हैं, उनमें अवसाद के लक्षण दिखते हैं।

यह दर लड़कों में बहुत कम है। इनमें यह 15 फीसदी से कम है।

सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से लड़कियों का अवसाद जुड़ा : शोध

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) की यवोन्ने केली की अगुवाई में यह शोध संपन्न हुआ।

रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट्स के पूर्व अध्यक्ष साइमन वेस्ली के अनुसार, इस घटना की अंतर्निहत प्रक्रिया को सही से समझा नहीं गया है।

'गार्जियन' ने वेस्ली के बयान के हवाले से कहा कि शोधकर्ता अभी निश्चित तौर पर नहीं कह सकते हैं कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है, लेकिन साक्ष्य इसी दिशा में संकेत देना शुरू कर चुके हैं।

इस शोध को 'ईक्लिनिकलमेडिसीन' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इसमें शोध दल ने 14 साल की उम्र के करीब 11,000 लोगों के साक्षात्कार शामिल किए हैं।

Social media more dangerous for girls, depression may be more

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

Depression in teenagers, Ecclenialmedicine, mental health, royal college of psychiatrists, ईक्लिनिकलमेडिसीन, मानसिक स्वास्थ्य, रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट्स, Social media, मानसिक स्वास्थ्य, depression, सोशल मीडिया, किशोरियों में अवसाद, bipolar disorder, anxiety, anxiety disorder,