सोशल मीडिया पर नोटबंदी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें : रिजर्व बैंक
सोशल मीडिया पर नोटबंदी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें : रिजर्व बैंक
सोशल मीडिया पर नोटबंदी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें : रिजर्व बैंक
नई दिल्ली, 2 दिसंबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय बैंक के नाम से जारी कथित निर्देशों के प्रति बैंकों तथा आम नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है।
रिजर्व बैंक ने बैंकों को पत्रांक संख्या RBI/2016-17/166 DCM (Plg) No.1500/10.27.00/2016-17 से एडवायज़री जारी कर कहा है
“ ऐसी रिपोर्ट मिली है कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व रिजर्व बैंक द्वारा जारी निर्देशों के नाम पर ऐसी खबरें डाल रहे हैं, जिससे आम लोग तथा बैंककर्मी दुविधा में पड़ रहे हैं।”
केंद्रीय बैंक ने कहा,
“ इसी वजह से बैंकों तथा आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है तथा वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये गये या रिजर्व बैंक की आधिकारिक ईमेल से प्राप्त निर्देशों को ही सही मानें।”
रिज़र्व बैंक ने बैंकों तथा लोगों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया जैसे गैर आधिकारिक या असुरक्षित माध्यमों पर भरोसा न करें, जहां ऐसी बातें प्रचलित हो जाती हैं, जिनकी न ही पुष्टि हो पाती है और न ही उन पर भरोसा किया जा सकता है।


