सोशल मीडिया से ऊब गए हैं अखिलेश यादव !
सोशल मीडिया से ऊब गए हैं अखिलेश यादव !

Lucknow: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav addresses during a programme, in Lucknow on Oct 6, 2018. (Photo: IANS)
नई दिल्ली। युवा राजनीतिज्ञों में सर्वाधिक हाइटेक और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिए अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगता थक गये हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनके बहुत बाद आए अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से भी सक्रियता में पिछड़ गये हैं।
फेसबुक पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ऑफिशियल पेज https://www.facebook.com/yadavakhilesh है, जिसे 451,131 लोगों ने लाइक किया है। ताज्जुब की बात यह है कि यह पेज 7 मार्च के बाद अपडेट ही नहीं हुआ है जबकि मुख्यमंत्री लगातार सक्रिय हैं। हालाँकि आज 15 मार्च को अखिलेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पेज अपडेट होना चाहिए था लेकिन यह खबर लिखे जाने तक पेज अपडेट नहीं हुआ था। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश सरकार लगातार प्रचार कर रही है कि मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज के जरिए लोग उन तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं।
इसके विपरीत मुख्यमंत्री के चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का भी एक फेसबुक पेज है https://www.facebook.com/shivpalsinghyadav है, जिसे 7602 लोगों ने लाइक किया है। लेकिन शिवपाल सिंह इस पर बहुत सक्रिय हैं। औसतन हर 5 घंटे पर इस पर एक अपडेट आ रहा है।


