स्वयंभू ठेकेदार
———-

उन्हे राष्ट्रवादी तंदूर में सेंका
भारतमाता की कढ़ाई में तला
देशभक्ति के पतीले में उबाला
सांस्कृतिक करंट के झटके दिये
झुलस गई उनकी त्वचा
मन मस्तिष्क में सन्नाटा छाया
ज्ञानेन्द्रियाँ बंद हुईं
ठप्पा लगा ठेकेदारों का
देशद्रोही संदिग्ध का

जसबीर चावला