हर बैक्टीरिया खराब नहीं होता, शोध में दावा बच्चों के पेट के जीवाणु फूड-एलर्जी से बचाव में सहायक
हर बैक्टीरिया खराब नहीं होता, शोध में दावा बच्चों के पेट के जीवाणु फूड-एलर्जी से बचाव में सहायक
न्यूयॉर्क, 19 जनवरी। स्वस्थ बच्चों की आंतों में पाए जाने वाले जीवाणु (bacteria found in intestines of Healthy children) (बैक्टीरिया) उनको भोजन से होने वाली एलर्जी (food-allergy prevention) से बचा सकता है। यह बात एक हालिया शोध में सामने आई है। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो (University of Chicago), आरगॉन नेशनल लेबोरेटरी (National Laboratory) और इटली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स फेडेरिको-2 (Italy's University of Naples Federico) के शोधकर्ताओं ने हाल ही में किए गए एक शोध में पाया कि आंतों मे मिलने वाली बैक्टीरिया (bacteria found in intestines) खाने-पीने से बच्चों को होने वाली एलर्जी से काफी हद तक बचाती है। तकरीबन आठ बच्चों को इस शोध में शामिल किया गया। इनमें से चार बिल्कुल स्वस्थ थे और चार ऐसे थे जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी थी। इन बच्चों के पेट के जीवाणुओं (stomach bacteria of children) को चूहों के समूहों में मल के नमूने के माध्यम से प्रत्यारोपित किया गया।
चूहों को पूरी तरह जीवाणु व रोगाणु रहित वातावरण रखा गया और उनको बच्चों के ही जैसे भोजन दिया गया।
शोध के नतीजों में एलर्जी वाले बच्चों से प्राप्त जीवाणु ग्रहण करने वाले चूहों में एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) की शिकायत पाई गई। यह एलर्जी का ऐसा प्रभाव है जिससे जान भी जा सकती है।
रोगाणु रहित वातावरण में रखे गए चूहे जिनको कोई जीवाणु नहीं दिया गया था उनमें भी गंभीर प्रतिक्रिया पाई गई। लेकिन, जिनको स्वस्थ्य जीवाणु दिए गए थे वे पूरी तरह सुरक्षित पाए गए और उनमें किसी प्रकार की एलर्जी नहीं पाई गई।
आरगोन के प्रोफेसर डियोनीसिओस एंटोनोपौलस ने कहा,
"हम देखते हैं कि आंत में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों (Microbes found in the intestines) का गहरा असर होता है जो भोजन के घटकों से होने प्रभाव से बचाता है।"
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
Not every bacteria spoil it. Research has claimed that children's stomach bacteria are helpful in protecting food-allergy, स्वास्थ्य समाचार, स्वास्थ्य समाचार हिंदी में, Health News, Health News in Hindi,
bacteria found in intestines of Healthy children, food allergies, food-allergy prevention, University of Chicago, National Laboratory, Italy's University of Naples Federico, bacteria found in intestines, stomach bacteria of children, Anaphylaxis, Microbes found in the intestines, स्वस्थ बच्चों की आंतों में पाए जाने वाले जीवाणु, भोजन से होने वाली एलर्जी, फूड-एलर्जी से बचाव, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, नेशनल लेबोरेटरी, इटली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स फेडेरिको, आंतों मे मिलने वाली बैक्टीरिया, बच्चों के पेट के जीवाणु, एनाफिलेक्सिस, आंत में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव,


