दारापुरी ने किया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा
अनपरा (सोनभद्र) 31मार्च, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी एस आर दारापुरी ने शक्तिनगर, ककरी, बीना, रेहटा, रेनू सागर, गर्भंधा, कुल डोमरी, डिबुलगंज, पिपरी, सोनवानी, गुलालीडीह आदि दर्जनों गाँव और औद्योगिक क्षेत्र की कालोनियों में जन संपर्क व बैठकें कीं।

पूर्व आईजी को ग्रामीण ने बताया कि आज भी उन्हें इलाज के लिए मरीजों को खाट पर लर कर जाना पड़ता है। साथ ही यह भी बताया कि मरकरी, फ्लोराईड आदि रासायनिकों के जल प्रदूषण के कारण कम उम्र के बच्चों को लकवा मार जा रहा है और उन की मौत तक हो जा रही है। इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दारापुरी ने कहा कि प्राकृतिक व औद्योगिक रूप से समृद इस इलाके का विकास सुनिश्चित कराया जायेगा और विशेष पैकेज दिला कर शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल व स्थानीय लोगों को रोज़गार की गारंटी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक केंद्रों की ज़मीन पर रह रहे लोगों के नाम उस ज़मीन को आवंटित कराया जायेगा जिस पर उनके आवास बने हुए हैं और भूमि उपयोग नीति बनवा कर विस्थापितों के स्थायी रोज़गार व अधिकारों की गारंटी करायी जाएगी।
इस दौरान आईपीएफ के प्रदेश संगठन प्रभारी दिनकर कपूर, राजेश सचान, सुरेन्द्र पाल, रमेश खरवार, कन्हैया गुप्ता, तेजधारी गुप्ता, रामजी गुप्ता, रामदुलार खरवार , राजेंद्र चौधरी आदि लोग रहे ।