हार्दिक ने साहब के मत्थे मढ़ा ओखी
हार्दिक ने साहब के मत्थे मढ़ा ओखी
गुजरात में ओखी पर भी सियासत
सोशल मीडिया पर नेताओं ने कसे तंज
हार्दिक ने पीएम को लिया आड़े हाथों
गुजरात में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। नेता सड़क पर तो एक-दूसरे पर शब्द बाण छोड़ ही रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जंग इसके ज्यादा जबरदस्त है। इसी जंग में नेता अब ओखी तूफान को भी घसीट लाए हैं। इसकी एक मिसाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की ओर से एक-दूसरे पर तंज कसने के रूप में सामने आई।
दरअसल, जैसे ही चक्रवाती तूफान ओखी के गुजरात की ओर बढ़ने की खबर फैली... वैसे ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि...गुजरात में ओखी तूफान दस्तक दे सकता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो प्रभावित लोगों की मदद करें। कार्यकर्ता हर मुमकिम मदद के लिए तैयार रहें और जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हों।
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मोदी के इस ट्वीट को सियासी रंग दे दिया। हार्दिक ने इसके जवाब में लिखा कि... गुजरात में ओखी नाम का समुद्री तूफ़ान आने की संभावना है, सभी सलामत स्थान पर चले जाएं, प्रशासन के भरोसे ना रहें, क्योंकि प्रशासन साहब की सेवा में लगा है।
यहां हार्दिक पटेल का इशारा पीएम मोदी पर ही था..
हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की लेकिन साथ ही बीजेपी और सरकार पर तंज भी कसा।
आपको बता दें कि...इसी तूफान की वजह से गुजरात में चुनावी प्रचार पर ब्रेक लग गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ- साथ बीजेपी के कई नेताओं को अपनी रैलियां रद्द करनी पड़ी हैं...जिसका असर चुनावी नतीजों पर भी पड़ सकता है।
With #CycloneOckhi expected to make a landfall in Gujarat, I appeal to @BJP4Gujarat Karyakartas to focus on helping people across the state. Our Karyakartas should devote themselves to providing all possible assistance and stand shoulder to shoulder with fellow citizens.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2017
गुजरात में ओखि नाम का समुद्री तूफ़ान आने की संभावना हैं।सभी सलामत स्थान पे चले जाए,प्रशासन के भरोसे ना रहें,क्योंकि प्रशासन साहब की सेवा में लगा हैं।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 5, 2017


