हार्दिक पटेल ने भाजपा को दी आंदोलन की धमकी
हार्दिक पटेल ने भाजपा को दी आंदोलन की धमकी
Anger Over The Arrest Of Me-Hardik Patel
गैर ज़मानती वारंट जारी होने के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, अपने खिलाफ जारी इस वारंट से हार्दिक बुरी तरह बौखला गए हैं, हार्दिक ने धमकी दी है कि अगर मुझे गिरफ्तार किया गया, तो सरकार के खिलाफ पाटीदारों का गुस्सा और भड़क जाएगा। हालांकि हार्दिक ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
दरअसल मेहसाणा के विसनगर सेशन कोर्ट ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, लालजी पटेल और अन्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. जिस पर बोलते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, इस केस में मुझे पहले जमानत मिल चुकी है. मुझे न्यायालय पर पूरी विश्वास है. मैं आज अदालत की कार्यवाही में उपस्थित नहीं हो पाया था. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ उस समय गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है, जब चुनाव की घोषणा हो चुकी है.
हार्दिक ने कहा कि अगर मेरी गिरफ्तारी होगी, तो हमारा आंदोलन और तेज होगा. इस आंदोलन में मेरे साथ लाखों हार्दिक हैं.
उन्होंने कहा कि वह अदालत से इस गैर जमानती वारंट को रद्द करने की अपील करेंगे.
आपको बतादें कि साल 2015 के मामले में हार्दिक के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। हार्दिक पर आरोप है कि उन्होंने पाटीदार आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी, जिसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन समन के बावजूद हार्दिक अदालत में पेश नहीं हुए। इससे नाराज़ कोर्ट ने हार्दिक को फटकार लगाते हुए अब उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया है।


