कोलकाता, 23 जनवरी। बंगाल हॉकी संघ The Bengal Hockey Federation (बीएचए) द्वार जूनियर टीम की हार junior team's defeat के बाद टीम के खिलाड़ियों के सिर मुंडवाने shaving heads of players के मुद्दे की जांच को लेकर गठित की गई तीन सदस्यीय समिति ने मंगलवार को टीम के कोच और मैनेजर से बात की और इस मामले पर उनका पक्ष जाना। इस तीन सदस्यीय समिति में पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी गुरुबख्श सिंह former Olympic player Gurubaksh Singh, बीएचए परिषद के सदस्य जहांगीर खान BHA council member Jahangir Khan और पूर्व हॉकी खिलाड़ी गोपीनाथ घोष Ghosh, शामिल हैं।

बीएचए सचिव स्वप्न बनर्जी ने बताया कि यह समिति अब खिलाड़ियों से मिलेगी और इस मामले पर 29 जनवरी को फैसला आने की उम्मीद है।

बनर्जी ने एजेंसी से कहा,

"हमने टीम के कोच और मैनेजर से बात की। हमने उनका पक्ष सुना और अब हम खिलाड़ियों से बात करेंगे क्योंकि मसले का एक ही पक्ष नहीं हो सकता।"

बंगाल की अंडर-19 टीम इंडिया जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप Bengal Under-19 team India Junior National Championship, (बी डिविजन) के क्वार्टर फाइनल में नामधारी से 1-5 से हार गई थी। आरोप है कि हार के बाद टीम के कोच आनंद कुमार ने खिलाड़ियों से सिर मुंडवाने को कहा था।

कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने ऐसा सम्मान और निराशा में किया। जबकि कोच ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से कभी भी सिर मुंडाने को नहीं कहा था और जब इस बारे में उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने खिलाड़ियों को इससे रोकने की कोशिश भी की थी।

अंडर-19 टीम में कुल 18 खिलाड़ी हैं और ऐसी खबरें हैं कि दो खिलाड़ियों को छोड़कर सभी ने अपने सिर मुंडवा दिए हैं। इसमें से तकरीबन एक दर्जन खिलाड़ी साई के पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र से हैं।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Coach blamed for shaving heads of players after defeat, controversy sharp