हार गयी मोदी सरकार ! कश्मीर को सीरिया नहीं बनने देंगे ?
हार गयी मोदी सरकार ! कश्मीर को सीरिया नहीं बनने देंगे ?
हार गयी मोदी सरकार !
कश्मीर को बन्दूक की नोंक पर रखने की मोदी सरकार की नीति असफल हो जाने के बाद ही पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए भेजा गया है। हुक्म हुआ कि वे 'किसी से भी संवाद कर सकते हैं'। यह उन सब संघियों के मुहं पर तमाचा है जो सिर्फ बन्दूक की नाल से ही कश्मीर को देख रहे थे, जिन्होंने कई विपक्षी नेताओं पर इसलिये निशाना साधा था कि काश्मीर में शांति के लिए वे 'बातचीत' के समर्थक थे।
सीरिया नहीं बनने देंगे ?
कश्मीर के स्पेशल मिशन पर भेजे दिनेश्वर शर्मा ने कल कहा है कि वे कश्मीर को सीरिया नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा है कि मुझे कश्मीर के युवाओं को विश्वास दिलाना होगा कि कट्टरपंथी ताकतों के जाल में फंस कर वे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो यहाँ यमन लीबिया और सीरिया जैसी स्थिति बन जायेगी।
असल सवाल यह है कि ये आदर्शवाक्य कश्मीर के लिए ही क्यों ?
क्या मोदी सरकार शेष भारत में आरएसएस सहित बजरंग दल, युवा हिन्दू वाहिनी, दुर्गा वाहिनी, एबीवीपी, शिवसेना, मनसे, गौ-गुंडों और अन्य कट्टरपंथी संगठनों के जाल में फंसने से युवाओं को सचेत कर सकती हैं। आखिर कश्मीर ही नहीं, शांति सद्भाव और एकता तो पूरे भारत की जरूरत है न ! कश्मीर सहित संपूर्ण भारत के युवाओं को कट्टरपंथी ताकतों से बचाये वरना पूरा भारत सीरिया हो जायेगा।


