नई दिल्ली। जब सारी दुनिया में इजरायल के विरुद्ध प्रदर्शन हो रहे हैं ऐसे वक्त भारत में इजरायली हिंसा के समर्थन में कुछ दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने कोलकाता और दिल्ली में प्रदर्शन किया।
टाइम्स ऑफ इजरायल ने खबर दी है कि कोलकाता में लगभग बीस हजार लोगों ने शनिवार को इजराइल के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी "Save Israel from jihadi aggression", "Stop Hamas, Gaza will be peaceful," नारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे।
टाइम्स ऑफ इजरायल ने रैली के संयोजक तपन घोष का वक्तव्य उद्धृत किया है कि भारत और इजराइल दोनों ही मुश्किल पड़ोसियों से घिरे हुए हैं।
उधर दिल्ली में भी दक्षिणपंथी संगठन भगत सिंह क्रांति सेना (बीएसकेएस) ने रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। द हिंदू के मुताबिक सेना प्रमुख तेजेंद्रपाल सिंह बग्गा ने कहा कि भारत को इजराइल का समर्थन करना चाहिए क्योंकि इजराइल भारत का प्रमाणित सहयोगी है।

“Be it the 1971 war or Kargil war, Israel has supported us. Now we urge the Indian government to show its support for Israel inside Parliament. They are an important ally of ours,”
- BSKS chief Tajinder Singh Bagga.