06 मार्च 2018 को प्रमुख समाचार पत्रों की सुर्खियां
06 मार्च 2018 को प्रमुख समाचार पत्रों की सुर्खियां
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
आज सभी अखबारों ने अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है। बैंकों के एक हजार बड़े बकायेदारों पर कथित तौर पर शिकंजा कसने को हिन्दुस्तान ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है कि जान-बूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों की सूची सी बी आई को जल्दी ही सौंपी जाएगी।
राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन न करने वाले बैंकों पर लगाया जुर्माना।
दैनिक जागरण ने भारतीय जनता पार्टी के इस बयान को पहली खबर बनाया है कि चिदम्बरम ने दिया था चोकसी को आशीर्वाद। अखबार लिखता है कि पूर्व वित्त मंत्री और उनके बेटे कार्ति की बढ़ सकती है मुश्किलें।
राष्ट्रीय सहारा ने कार्ति के बाद चिदम्बरम शीर्षक से लिखा है- गीतांजली सहित सात कंपनियों को फायदा पहुंचाने का है मामला।
देशबंधु की पहली खबर है कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले की जांच सी बी आई के हवाले। अखबार ने सरकार की इस अपील को भी दिया है कि छात्र, जांच का करें इंतजार, प्रदर्शन छोड़ घर जाएं।
नवभारत टाइम्स ने लिखा है कि 2016 से एस एस सी परीक्षाओं की सी बी आई जांच मुमकिन।
देशबंधु सहित अधिकतर अखबारों में खबर है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की केजरीवाल सरकार को फटकार, मुख्य सचिव की इज्जत करे सरकार ।
जम्मू कश्मीर सरकार ने कोर्ट में कहा- शोपियां में हुई फायरिंग मामले में एफ आई आर में मेजर आदित्य का नाम नहीं, इस खबर को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से दिया है।
90वें ऑस्कर पुरस्कार गैरी ओल्डमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फ्रांसेस मैक्डोरमंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिये जाने को सभी अखबारों ने सचित्र दिया है।
राजस्थान पत्रिका ने बताया है कि इस बार दी गई ट्रॉफी बेहद खास रही। अखबार ने लिखा है कि नासा के टेलीस्कोप में लगने वाले सोने से बनी है ऑस्कर ट्रॉफी।
दैनिक जागरण की खबर है फोर्ब्स इंडिया की सूची में 25 महिलाओं की धाक- देश में जुझारू और कारोबार में अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को मिली प्राथमिकता।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>


