18वें एशियन गेम्स : 15 साल के शार्दुल विहान ने शूटिंग में भारत के लिए जीता रजत पदक
18वें एशियन गेम्स : 15 साल के शार्दुल विहान ने शूटिंग में भारत के लिए जीता रजत पदक
18वें एशियन गेम्स : 15 साल के शार्दुल विहान ने शूटिंग में भारत के लिए जीता रजत पदक
18वें एशियाई खेलों में पुरूष डबल ट्रैप निशानेबाज़ी स्पर्धा में भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज़ विहान शार्दुल ने आज रजत पदक हासिल किया।
विहान ने फाइनल में कुल 73 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहकर रजत जीता। इस स्पर्धा में कोरिया के हाइनवू शिन ने 74 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि कतर के हमाद अली अल मारी ने 53 के स्कोर के साथ कांस्य जीता।
युवा निशानेबाज़ इससे पहले क्वालिफिकेशन में 141 का स्कोर कर 10 खिलाड़ियों की फील्ड में शीर्ष पर रहे थे और फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय अंकुर मित्तल हालांकि 134 के स्कोर के साथ नौवें नंबर पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके थे।
वीरेन्दर सहवाग ने ट्वीट किया,
“अविश्वसनीय!
शारदुल विहान ने डबल ट्रैप (शूटिंग) में रजत पदक जीता। वह सिर्फ 15 साल की उम्र है।“
Unbelievable!
Shardul Vihan wins Silver medal in Double Trap (Shooting) . He is just 15 years of age. Wow #AsianGames2018 pic.twitter.com/mP5oyK1Fdu— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 23, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके शार्दुल को बधाई दी।
The laurels from shooting continue to pour in. The talented Shardul Vihan wins the Silver in the Double Trap event. At the age of 15, Shardul has achieved historic successes and I am sure he will continue to excel in the coming years. Congratulations to him! #AsianGames2018 pic.twitter.com/5oGwQJzYKh
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2018


