19 अप्रैल-भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट आज ही लॉन्च किया था
19 अप्रैल-भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट आज ही लॉन्च किया था
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से 19 अप्रैल को दिया था इस्तीफ़ा
इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैल
DBLIVE | 19 April | Taarikh Gawah Hai
सन् 1975 में भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था। 360 किलोग्राम वजनी आर्यभट्ट को सोवियत संघ के इंटर व कॉसमॉस रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था। भारत का पहला उपग्रह देश के मशहूर खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। आर्यभट्ट उन पहले व्यक्तियों में से थे, जिन्होंने बीजगणित का प्रयोग किया था। इसके अलावा उन्होंने पाई का सही मान3.1416 निकाला था।
सन् 1950 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने वाले पहले मंत्री बने। मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी थे। डॉ. मुखर्जी को 33 वर्ष की आयु में 'कलकत्ता विश्वविद्यालय' में विश्व के सबसे कम उम्र के कुलपति बनाए जाने का गौरव प्राप्त हुआ था।
सन् 1972 में ब्रिटिश सेना को नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के एक जूलूस पर गोली चलाने के मामले में क्लीन चिट मिली थी। चीफ़ जस्टिस लॉर्ड विज़री ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई थी, जो कि जायज़ है। रिपोर्ट के मुताबिक़ लगभग 10 हज़ार की भीड़, सेना के ज़रिए खड़े किए गए अवरोध को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती थी। उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे और उन्होंने पहले सेना पर फ़ायरिंग की। सेना ने इसके जवाब में आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें 14 लोग मारे गए।
सन् 1995 में अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में एक सरकारी बिल्डिंग में हुए बम धमाके में 19 बच्चों समेत कुल 168 लोग मारे गए थे और 500 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हो गए थे। इस मामले में तीन लोगों को दोषी पाया गया था, जिसमें एक को मौत की सज़ा दी गई जबकि दूसरे को उम्र क़ैद और तीसरे को 12 साल की सज़ा सुनाई गई थी।
सन् 2005 में कार्डिनल जोज़फ़ रैत्सिंगर पोप चुने गए थे। ज़्यादातर लोगों ने रैत्सिंगर के पोप चुने जाने पर ख़ुशी जताई थी, लेकिन कैथोलिक चर्च के कुछ उदारवादियों और आलोचकों ने आशंका जताई थी कि नए पोप के परंपरावादी विचारों की वजह से ध्रुवीकरण हो सकता है।
DB Live पर ख़बरें लगातार देखने के लिए क्लिक करें


