1984 के सिख विरोधी दंगों का कांग्रेस ने कभी समर्थन नहीं किया
1984 के सिख विरोधी दंगों का कांग्रेस ने कभी समर्थन नहीं किया
1984 के सिख विरोधी दंगों का कांग्रेस ने कभी समर्थन नहीं किया
Congress has never supported 1984 anti-Sikh riots
नई दिल्ली, 26 अगस्त। कांग्रेस ने कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों का उसने कभी समर्थन नहीं किया है और उसके कई दिग्गज नेताओं को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है।
आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकी जानी चाहिए लेकिन अकाली दल जैसी कुछ पार्टिंया इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष के वक्तव्य को विकृत किया जा रहा है लेकिन इससे सचाई को छिपाया नहीं जा सकता है।
श्री सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस ने सिख दंगों का कभी समर्थन नहीं किया और उसके नेताओं ने बार बार इस मुद्दे पर अलग अलग मंचों से माफी भी मांगी है। पार्टी ने कभी परोक्ष रूप से भी इन दंगों का समर्थन नहीं किया इसलिए यह कहना गलत है कि पार्टी इन दंगों के लिए सामूहिक रूप से दोषी है।
प्रवक्ता ने कहा कि श्री राहुल गांधी से पहले श्रीमती सोनिया गांधी ने और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी इसके लिए माफी मांगी है। दिल्ली के उस समय के कई दिग्गज नेताओं को इन दंगों के कारण बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है। कई नेताओं पर मुकदमे चले हैं और उच्चतम न्यायालय तक मामला चला है। इन सब स्थितियों को देखते हुए सामूहिक रूप से कांग्रेस को इसके लिए दोषी नहीं बताया जा सकता है।
उन्होंने इस संबंध में गुजरात दंगों का जिक्र किया और कहा कि क्या उन दंगों के लिए किसी भारतीय जनता पार्टी नेता की रानजीति खत्म हुई है या इसके लिए माफी मांगी गयी है ?
LIVE: Press briefing by MP and @INCIndia spokesperson @DrAMSinghvi. https://t.co/gJCKfl2WUW
— Congress Live (@INCIndiaLive) August 26, 2018


