‘2.0’ का टीज़र अक्षय कुमार ने लांच किया
‘2.0’ का टीज़र अक्षय कुमार ने लांच किया
‘2.0’ का टीज़र अक्षय कुमार ने लांच किया
भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म ‘2.0’
न्यूज़हेल्पलाइन – 13 सितम्बर 2018
भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म यानि रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का टीज़र जारी कर दिया गया है। 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी के निमित्त ख़ास तौर पर टीज़र रिलीज़ को चुना गया।
करीब डेढ़ मिनट के इस टीज़र में दिखाया गया है कि पक्षियों की फ़ौज आसमान में मंडरा रही है और अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रोबोट को फिर से बुलाने की जरूरत पड़ती है।
अजीब पक्षियों वाले गैंग के सरगना अक्षय कुमार हैं, जिनकी इस टीज़र में एक बार ही झलक है। जबकि रजनीकांत अपने रोबोट वाले करतबों के साथ दिख रहे हैं। सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी नज़र आ रहे हैं।
शंकर के निर्देशन में बनी रही रोबोट/इंधीरन का ये सीक्वल पिछले दो साल साल से चर्चा में है। ताज़ा ख़बर है कि फिल्म में जिस इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का वीएफएक्स इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ उसी पर करीब 75 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।
फिल्म को तमिल और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा और उसके बाद दस भाषाओं में भी ये फिल्म डब होगी।
फिल्म 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। ट्रेलर दीवाली के मौके पर और टीज़र गणेश जी के आगमन के साथ आएगा जिसे 3 डी में भी रिलीज़ किया जा रहा है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


