20 अप्रैल इतिहास के पन्नों में
DBLIVE | 20 April | Taarikh Gawah Hai
20 अप्रैल सन 1911 में बांसुरी के मसीहा नई बांसुरी के जन्मदाता और भारतीय शास्त्रीय संगीत के युगपुरुष पंडित पन्नालाल घोष का निधन हुआ था। मुग़ले आज़म, बसंत बहार, बसंत दुहाई, अंजान और आंदोलन जैसी कई मशहूर फ़िल्में हैं, जिसके संगीत के साथ पंडित पन्नालाल घोष का नाम जुड़ा है।
20 अप्रैल सन् 1953 में कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच युद्ध बंदियों का आदान-प्रदान हुआ था। रिहा होने वाले 100 संयुक्त राष्ट्र सैनिकों में बारह ब्रितानी, तीस अमेरिकी, पचास दक्षिण कोरियाई, चार तुर्की और एक फ़िलिपीन्स के सैनिक थे।
20 अप्रैल सन् 1970 में महान शायर और गीतकार शकील बदायूंनी का निधन हुआ था। शकील बदायूंनी ने क़रीब तीन दशक के फ़िल्मी जीवन में लगभग 90 फ़िल्मों के लिए गीत लिखे, जिनमें उनकी मुख्य फ़िल्में दर्द, चौदहवीं का चांद, मेला, मदर इंडिया, दुलारी, मुग़ले आज़म हैं । शकील को लगातार तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
20 अप्रैल सन् 1972 में अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद अंतत: चंद्रमा पर उतरा था। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चांद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी ।
20 अप्रैल सन् 1999 में अमेरिका के कोलाराडो के कोलंबाइन हाईस्कूल में दो छात्र एरिक हैरिस और डिलेन क्लेबोल्ड ने अंधाधुंध फायरिंग कर 25 लोगों की हत्या कर दी थी। साथी छात्रों की हत्या करने के बाद दोनों ने ख़ुद को गोली मार ली थी। बाद में पता चला कि एरिक और डिलेन 'ट्रेंचकोट माफ़िया' के सदस्य थे। हैरिस को बंदूक बेचने वाले और 100 राउंड गोली सप्लाई करने वाले मार्क मनेस को 6 साल की सज़ा हुई।
DB Live पर ख़बरें लगातार देखने के लिए क्लिक करें