2008 के मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट !
2008 के मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट !
2008 के मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट मुमकिन...
चार्जशीट से हटाई जाएगी मकोका की धारा...
एनआईए 30 मई को कोर्ट में दायर करेगी चार्जशीट
DBLIVE | 13 May | Update News Headlines
मालेगांव ब्लास्ट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्लीन चिट दे दी है.
मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में दायर होने वाली चार्जशीट में साध्वी का नाम नहीं दिया है. इससे उनके जल्द जेल से रिहा होने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. NIA की इस दूसरी पूरक चार्जशीट में कर्नल पुरोहित समेत 10 लोगों के नाम शामिल किए गए है. इस चार्जशीट में महाराष्ट्र एटीएस की जांच पर सवाल उठाया गया है. वहीं साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटा लिया गया है.
मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि 26/11 आतंकी हमलों में शहीद हुए महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व चीफ हेमंत करकरे ने मालेगांव ब्लास्ट केस में जो जांच की उसमें कई खामियां थीं. यही नहीं, कर्नल प्रसाद पुरोहित और दूसरे मुख्य आरोपियों के खिलाफ जो सबूत दिखाए गए वो मनगढंत थे और चश्मदीदों से दबाव में बयान दर्ज कराए गए थे.
राहुल, केजरीवाल और स्वामी को सुप्रीम कोर्ट से झटका...खत्म नहीं होगी आपराधिक मानहानि की धारा...
अब तीनों के ख़िलाफ चलेगा मुकदमा
3.. रिटायर हो रहे 53 सांसदों को पीएम मोदी ने दी विदाई...जीएसटी बिल पास न होने पर जताया दुख..कहा, बिल पास होता तो राज्यों को पहुंचता लाभ...कांग्रेस ने कहा, बैर दूर करने से बिल होगा पास
4.. सूखे पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को आदेश..मनरेगा का पैसा तुरंत जारी करे सरकार...मनरेगा ठीक ने लागू नहीं
5.. गया रोडरेज हत्याकांड में फरार चल रहीं पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने दी अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी....सोमवार को होगी अर्ज़ी पर सुनवाई...मनोरमा पर है रॉकी बचाने का आरोप
मनोरमा ने दी अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी
6.. रियो ओलंपिक में जाने को लेकर अड़े सुशील कुमार...पीएम मोदी को चिट्ठी लिख ट्रायल की मांग की..नरसिंह को दिया ट्रायल का न्यौता , कहा, जो जीते वह रियो जाये
Title- nia gives clean chit to sadhvi pragya and put question on karkare probe in malegaon blast
Keyword : रियो ओलंपिक , गया रोडरेज हत्याकांड, सूखे पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को आदेश, मालेगांव ब्लास्ट, News Headlines, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, क्लीन चिट , Malegaon blasts case, National Investigation Agency, NIA, Sadhvi Pragya Singh Thakur, chargesheet, Mumbai court, Maharashtra ATS chief, Hemant Karkare, Colonel Prasad Purohit


