2015 के पुलिस फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
2015 के पुलिस फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 जनवरी। पंजाब Punjab के एक पूर्व पुलिस अधिकारी former police officer को 2015 के फरीदकोट Faridkot में बेहबल कलान पुलिस फायरिंग Behal Kalan Police firing के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया हैं। इस फायरिंग में दो लोग मारे गए थे। चरणजीत सिंह शर्मा Charanjit Singh Sharma को पंजाब पुलिस Punjab Police की एक विशेष जांच टीम Special Investigation Team (एसआईटी) ने होशियारपुर में उनके आवास से करीब 150 किलोमीटर दूर यहां गिरफ्तार किया।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय Punjab and Haryana High Court ने शुक्रवार को शर्मा और तीन अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में अभियोग से सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की बार-बार होने वाली घटनाओं के खिलाफ सिख कार्यकतार्ओं द्वारा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जब यह घटना हुई थी, उस समय शर्मा मोगा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) थे।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह जांच आयोग की सिफारिशों के बाद उन पर और अन्य पुलिस अधिकारियों - बिक्रमजीत सिंह (तत्कालीन एसएसपी फाजिल्का), इंस्पेक्टर परदीप सिंह और सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पर हत्या और हत्या का प्रयास करने के लिए मामला दर्ज किया गया।
शर्मा को निलंबित कर दिया गया और बाद में अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया।
Police officer arrested for 2015 police firing case
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


