2016, जो इतिहास बन गया - फरवरी - 2016-17 का आम बजट पेश
2016, जो इतिहास बन गया - फरवरी - 2016-17 का आम बजट पेश
2016, जो इतिहास बन गया - फरवरी - 2016-17 का आम बजट पेश
पिछली किस्त में आपने जनवरी2016 कीघटनाओं पर नज़र डाली थी
आइए अब डालते हैं फरवरी 2016 की घटनाओं पर एक नज़र
1 फरवरी-महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरूंड में अरब सागर में डूबने से कॉलेज के 14 विद्यार्थियों की मौत हो गई।
-देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित मेघालय सर्वाधिक विकास दर वाला राज्य बना।
- ताइवान के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। संसद में राष्ट्रवादी कुआमितांग पार्टी का 60 साल से चला आ रहा वर्चस्व खत्म हो गया और उसकी जगह आज़ादी समर्थक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने ले ली।
2 फरवरी-अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए अयोवा राज्य में हुए मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के टेड क्रूज ने डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया।
4 फरवरी-पश्चिम बंगाल में कृष्णा नगर की एक अदालत ने गोली मारकर एक महिला की हत्या तथा तीन लोगों को घायल करने के एक मामले में दोषी सभी 11 लोगों को मौत की सजा सुनाई।
- सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण फंसे सभी दस जवानों की मौत हो गई।
5 फरवरी-भारत की मेजबानी में 8 मार्च से शुरु होने वाले टी-20 विश्व कप और उससे पहले बंगलादेश में होने वाले एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीमों का ऐलान कर दिया।
- गुजरात के नवासरी में एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई।
6 फरवरी-देश के जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
7 फरवरी-अंतरराष्ट्रीय दबाव को नजरअंदाज करते हुए उत्तर कोरिया ने उपग्रह का परीक्षण किया।
8 फरवरी-आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके महेश्वरम् में स्थित एक फार्मा फैक्ट्री की निर्माण इकाई के रिएक्टर में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई।
9 फरवरी-भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसीयू-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 97 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
10 फरवरी-बौद्धिक संपदा संरक्षण से संबंधित जारी एक सूचकांक में भारत को नीचे से दूसरा स्थान मिला।
11 फरवरी-सियाचिन में हिमस्खलन में छह दिन तक दबे रहने और उसके बाद 50 घंटे डॉक्टरों के साथ चली जिन्दगी और मौत की लम्बी जद्दोजहद में लांस नायक हनुमनथप्पा कोपड़ अंतत: जिन्दगी की जंग हार गए।
- बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अरविन्दो मुखर्जी का निधन हो गया।
13 फरवरी-छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में तीन नक्सली मारे गए।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार ओएनवी कुरूप का निधन हो गया।
- तजाकिस्तान में भारत के राजदूत बिरज प्रसाद का निधन हो गया।
14 फरवरी-भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापट्नम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर तीन मैंचों की सीरिज 2-1 से अपने नाम कर ली।
15 फरवरी- उत्तरी सीरिया के दो अस्पतालों तथा एक स्कूल पर हमले में 23 व्यक्तियों की मौत हो गई।
16 फरवरी-भारत ने स्वदेश विकसित परमाणु क्षमता सम्पन्न सतह से सतह पर वार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केन्द्र से सफल परीक्षण किया गया।
18 फरवरी- देश के दो बड़े विश्वविद्यालयों में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी और इसको लेकर मचे बवाल के बीच सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराना अनिवार्य कर दिया गया।
- तुर्की की राजधानी अंकारा में विस्फोटकों से लगी एक कार में विस्फोट से 28 लोगों की मौत हो गई।
19 फरवरी -सरकारी नौकरियों से आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा जाटों का आंदोलन हिंसक हो गया। आंदोलनकारी सुरक्षाबलों से भिड़ गया। बलों द्वारा की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड के रहस्यों का खुलासा करने के प्रयास के तहत एक चौड़े टेलीस्कोप के निर्माण की घोषणा की है, जो हब्बल स्पेस टेलीस्कोप से 100 गुना अधिक का होगा।
20 फरवरी-दक्षिण कश्मीर के पुलवाय जिले में सीआरपीएफ वाहन पर हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए।
- जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर भड़की हिंसा के दौरान हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई।
21 फरवरी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में केन्द्र सरकार की योजना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन का आगाज किया।
- जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दो कैप्टन शहीद हो गए।
- साउथ कैरोलिना प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर साबित कर दिया कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए सबसे आगे हैं।
22 फरवरी- बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी।
- साहित्यकार प्रेमशंकर रघुवंशी का निधन हो गया।
- फिजी में चक्रवाती तूफान से 21 लोगों की मौत हो गई।
23 फरवरी-जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी मामले में देशद्रोह का सामना कर रहे छात्र नेता उमर खालिद एवं अनिर्बान भट्टाचार्य ने देर-रात विश्वविद्यालय के बाहर आत्मसमर्पण कर दिया।
24 फरवरी-नेपाल के पश्चिमी इलाके में हुए विमान हादसे में सभी 23 यात्रियों की मौत हो गई।
25 फरवरी-रेल बजट 2016-17 में यात्री किराया और माल भाड़े में कोई बदलाव न करते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान देकर इसे लोक लुभावन बनाने की कोशिश की।
- अभिनेता संजय दत्त 23 साल बाद अब आज़ादी मिली। एके-47 राइफल अवैध रूप से रखने के मामले में सजा काट रहे थे।
27 फरवरी-भारतीय क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीरिया में संघर्षविराम समझौते से संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
29 फरवरी-वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। बजट में सेवा कर में वृद्धि आयकर में राहत नहीं और कर दायरे में कर्मचारी भविष्यनिधि जैसी अनेक घोषणाएं कीं।


