2016, जो इतिहास बन गया - मई 2016, “असम” में खिला “कमल”,
पिछली किस्त में आपने अप्रैल 2016 की घटनाओं पर नज़र डाली थी

आइए अब डालते हैं मई 2016 की घटनाओं पर एक नज़र

1 मई-भारतीय महिलाओं की रिकर्बटीम ने युआशेन स्टेडियम में तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीता। इसके अलावा भारत की पुरुष टीम और मिश्रित युगल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

2 मई-यूबी समूह के अध्यक्ष एवं उद्योगपति विजय माल्या ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

3 मई-बालीबुड स्टार सलमान खान और ओलंपिक स्वर्ण विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद अब भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेन्दुलकर अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक खेलों में भारतीय दल के सद्भावना दूत बन गए हैं।

- फिल्म अभिनेता और निदेशक मनोज कुमार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 47वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

4 मई-भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी की ताजा जारी रैंकिग में ट्वेंटी-20 में अपना शीर्ष स्थान गंवा बैठी तो वहीं एक दिवसीय रैंकिग में एक स्थान फिसलकर चौथे स्थान पर खिसक गई।

5 मई-उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान आंधी-बारिश के कारण कई पंडाल गिर गए, जिसके कारण 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

- नौसेना के पश्चिमी कमान के वर्तमान कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल सुनील लांबा नौसेना के नए प्रमुख होंगे।

6 मई-अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स ने ए संचार उपग्रह काो पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए मानवरहित रॉकेट का प्रक्षेपण किया।

7 मई-आईपीएल में पुणे के खिलापु विराट कोहली की 108 रनों की नाबाद पारी के सहायोग से रॉयल चैजेंजर बेंगलूर ने पुणे को सात विकेट से पराजित कर दिया। शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली ने बल्लेबाजी कर दो रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

9 मई-वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनाली और मान्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता चेन्नामानेनी राजेश्वर राव का निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

- विमान अपहरण की घटनाओं से ख्ती से निबटने के प्रवधनों वाले विमान अपहरण निरोधक विधेयक 2016 को संसद की मंजूरी मिल गई।

10 मई-उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस ने विश्वास मत जीत लिया।

- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

- फिलीपींस के राष्ट्रपति के चुनाव मनीला के मेयर रीडिग्रो दुतेर्ते ने जीत लिया।

11 मई-डेढ़ महीने से अधिक की राजनीतिक उठापटक और कानूनी दांवपेंच के बाद उत्तराखंड से राष्ट्रपति शसन हटने के बाद हरीश रावत सरकार फिर से बहाल हो गई।

- बांग्लादेश ने बांग्लादेश जमात ए-इस्लामी पार्टी के प्रमुख मोतिडर रहमान निजानी को फांसी दे दी।

12 मई - शशांक मनोहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पहले स्वतंत्र चेयरमैन, चुने गए।

13 मई - निरंकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का कनाडा के मांट्रियल शहर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

18 मई - गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते ने 2002 के गोधरा रेल हादसे के एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में 59 लोगों जिन्दा खाक हो गए थे।

19 मई - देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल ओर पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणम घोषित किए गए। इस परिणाम के तहत असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से वहां पहली बार कमल खिला। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सत्ता बरकरार रखी। तमिलनाडु में जयललिता ने तीन दशक का रिकार्ड तोड़कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वाममोर्च ने केरल में वापसी की। वहीं पुडुच्चेरी में कांग्रेस की जीत हुई।

20 मई - माकपा ने केरल में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन के स्थान पर पी. विजयन के नाम पर मुहर लगा दी।

- ताइवान में डेमोके्रटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की नेता साई इंग वेग पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

21 मई - बैडमिंटन की महाशक्ति चीन ने कोरिया को फाइनल में हराकर 14वीं बार उबेर कप का खिताब जीत लिया।

22 मई - अनुराग ठाकुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 2014-17 के शेष सत्र के लिए नए अध्यक्ष बने।

- भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

23 मई - भारत ने ईरान के साथ महत्वाकांक्षी चाबहार बंदरगाह परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

24 मई - सरकार ने लखनऊ, रायपुर, भागलपुर, रांची, इंफाल तथा वारंगल सहित 13 और शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

- श्रीलंका में भूस्खलन से 92 लोगों की मौत हो गई।

25 मई - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनरवी विजयन ने केरल के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

26 मई - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने का ऐलान किया।

27 मई - टीम इंडिया के टेस्ट और इंडियन प्रीमियर लीग नौ के फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली विश्व से तीसरे सबसे ज्यादा मार्केटेबल (कमाऊ) खिलाड़ी बने।

28 मई-उत्तराखंड में टिहरी जिले में बादल फटने से कई घर दब गए और कई पशु मारे गए।

29 मई-भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी की नेता किरण बेदी ने केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 22 वें उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली।

- स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानी रोनाल्डों के विजयी गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने एटलेटिको मैड्रिड को हराकर 11वां चैम्पियंस लीग खिताब जीत लिया।

30 मई-भारतीय नौसेना के नवनियुक्त एडमिरल सुनील लांबा ने कार्यभार संभाला।

31 मई-अफगनिस्तान के कुंदुज प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने लगभग 200 बस मुसाफिरों को अगवाकर बंधक बना लिया। इनमें 17 यात्रियों की हत्या कर दी गई।

- अफ्रीकी देश चाउ के पूर्व राष्ट्रपति हिसेन हाब्रे को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।