2016, जो इतिहास बन गया - अप्रैल-गुड़गांव बन गया गुरुग्राम
2016, जो इतिहास बन गया - अप्रैल-गुड़गांव बन गया गुरुग्राम
अप्रैल-गुड़गांव बन गया गुरुग्राम
पिछली किस्त में आपने मार्च 2016 की घटनाओं पर नज़र डाली थी
आइए अब डालते हैं अप्रैल 2016 की घटनाओं पर एक नज़र
1 अप्रैल-मशहूर धारावाहिक बालिका वधू की आनंदी से पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
- कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई।
2 अप्रैल-छत्तीसगढ़ में बीजापुर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुरली कृष्ण की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
3 अप्रैल-वेस्टइंडीज ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया।
4 अप्रैल -सबसे गुप्त तरीके से काम करने वाले दुनिया के बड़े लॉ फर्म में से एक पनामा के मोज्जाक फोंसेका के लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों ने 12 देशों के वर्तमान एवं पूर्व प्रमुखों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे -बेटी समेत, वैश्विक नेताओं से संबंध रखने वाले 61 लोगों, उद्योगपतियों और भारत के फिल्म उद्योग के दो जाने-माने सितारों की पोल खोल दी है कि किस तरह उन्होंने कालेधन को छुपाने के लिए इस फर्म का सहारा लिया।
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 25 वर्ष पहले दस सिख श्रद्धालुओं को आतंकवादी बताकर फर्जी मुठभेड़ में मारने के आरोप में केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने 47 पुलिस कर्मियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
5 अप्रैल-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में पूर्ण शराबबंदी के फैसले के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
6 अप्रैल-ब्राजील में तीन माह में स्वाइन फ्लू से 70 मरे।
8 अप्रैल-प्रसिद्ध शनि शिगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय में कहा है कि अब महिलाएं मंदिर में प्रवेश कर पूजा अर्चना कर सकेंगी।
- तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में गर्मी से अब तक 111 लोगों की जान चली गई है।
9 अप्रैल-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में आम आदमी सेना का कार्यकर्ता बनाने वाले एक युवक ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए जूता उछाल दिया।
10 अप्रैल-केरल में कोल्लाम जिले में पुतिगंल देवी मंदिर में भीषण आग लगने से 110 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग झुलस गए।
11 अप्रैल -ओडिशा में लू से बतक 19 लोगो की मौत हो चुकी है।
- किगिस्तान के प्रधानमंत्री तेमीर सरियेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
12 अप्रैल-राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने छग की सुप्रसिद्घ लोकगायिका ममता चन्द्रकरण जानेमाने तमिल फिल्म अभिनेता रजनीकांत, सानिया मिर्जा, रामेाजीराव और और प्रियंका चौपड़ा सहित अनेक लोगों को पद्म अलंकरण से सम्मानित किया।
- हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम और मेवात का नाम बदलकर नूंह करने की निर्णय किया।
13 अप्रैल-मुंबई उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसलो में कहा कि सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक ही आईपीएल मैच कराए जा सकेंगे और उसके बाद के मैचों को राज्य के बाहर कराना होगा।
15 अप्रैल-लंबे समय से लटके राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर भारत-फ्रांस के बीच सहमति बन गई।
16 अप्रैल-जापान के ज्यूशू द्वीप पर स्थित कुमामोट्री में आए तेज भूकंप से 28 लोगों की मौत हो गई और एक हजार घायल हो गए।
17 अप्रैल- मंगल ग्रह सहित गहन अंतरिक्ष मिशन को अंजाम देने के लिए निर्मित पहला एक्सपेडिबल हैबिटेट को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में स्थापित किया गया।
18 अप्रैल इक्वाडोर में भूकंप से 262 लोगों की मौत हो गई।
20 अप्रैल-केन्द्र सरकार ने एक बार फिर से गांधी परिवार के नाम से चल रही योजनाओं के नाम में बदलाव किया है। अब राजीव गांधी खेल योजना का नाम बदलकर खेलो इंडिया कर दिया है।
21 अप्रैल-नैनीताल उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में लागू राष्ट्रपति शासन को चुनौती देने वाली याचिका पर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राष्ट्रपति शासन को हटाने तथा 18 मार्च की यथास्थिति लागू करने का फैसला सुनाया है।
- देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल त्र्यम्बेकश्वर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी गई।
22 अप्रैल -अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में बोमंदिर के निकट भूस्खलन होने से 16 मजदूरों की मौत हो गई।
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेना के प्रमुख बने।
23 अप्रैल-बॉलीबुड सुपरस्टार सलमान खान रियो ओलंपिक में भारत के गुडविल एंबेसेडर बने।
24 अप्रैल-नगालैड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग को राज्य में सकारात्मक बदलाव के लिए इंडोनेशिया द्वीप बाली में आयोजित छठे ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार- 2016 से लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- बिहार के दरभंगा और लखीसराय जिलों में आग लगने से सात सौ घर जलकर राख हो गए और 6 की मौत हो गई।
25 अप्रैल-मालेगांव विस्फोट मामले में मुंबई की अदालत ने सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया।
26 अप्रैल-बंगलादेश के पहले समलैंगिक मैगजीन के संपादक जुन्हाश मनान और उसके दोस्त तनय मजूमदार की संदिग्ध इस्लामिक आतंकवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
30 अप्रैल-उत्तराखड के जंगलों में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई इस आग से प्रदेश के तेरह जिले प्रभावित हुए हैं।
- खगोलविदों की अपनी तरह का पहला बिना दुम वाला ऐसा धूमकेतु मिला है जिससे सौरमंडल के बनने और उसके विकास के रहस्य से पर्दा उठ सकता है।


