जगदीश्वर चतुर्वेदी

2जी का जजमेंट कांग्रेस विरोधियों के मुँह पर करारा तमाचा. पीएम मोदी का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब।

मनमोहन सिंह के कथन को 2जी के जजमेंट ने सही साबित किया है। पीएम मोदी-भाजपा और आरएसएस अपने को सही साबित करें, जजमेंट में सभी आरोपी बरी हुए हैं। नैतिकता के नाते पीएम इस्तीफा दें, क्योंकि उनके चुनाव का सबसे बड़ा आरोप 2जी करप्शन को लेकर था और वे हाल के चुनावों तक उसे लेकर झूठ बोलते रहे हैं साथ ही मीडिया की तमाम प्लांटेड स्टोरियां गलत साबित हुई हैं।

अरूण जेटली का थेथरई वाला बयान, छीः।

कमाल की बात है मनमोहन सिंह नहीं बोल रहे, सच बोल रहा है। मनमोहन सिंह आज भी अदालत और मीडिया में सच के प्रहरी के रूप में छाए हैं। नेता हो तो मनमोहन सिंह जैसा।

तय मानो इंतजार करो मनमोहन सिंह फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। 2जी का जजमेंट मनमोहन सिंह की वापसी की शुरूआत है, यह अन्ना एंड कंपनी, भाजपा, आरएसएस आदि झूठ के झंडाबरदारों के राजनीतिक अंत की शुरूआत है।

सच के नाम पर झूठ के सर्टीफिकेट तो आरएसएस बांटता है अरूण जेटली ! एक वकील होकर इतना घटिया बयान दोगे हमने सोचा भी न था। जजमेंट का मतलब सच की जीत है

2जी पर तो संसद में बहस हुई थी, भाजपा नेताओं के वहां बयान रिकॉर्ड में दर्ज हैं अब तो सभापति महोदय संसद में बयानों के आधार पर झूठ बोलने के लिए भाजपानेताओं के खिलाफ बहस कराओ, उनसे कहो इस्तीफा दें,