31 मार्च तक बीपीएन टाइम्स के 15 संस्करण हो जाएंगे।
31 मार्च तक बीपीएन टाइम्स के 15 संस्करण हो जाएंगे।
अप्रैल से नये रूप-रंग में आयेगा अखबार
भारी स्तर पर विस्तार योजना की घोषणा
विदेशी मीडिया से सहयोग बढ़ाया जाएगा।
बीपीएन न्यूज एण्ड नेटवर्क को 360’’ मीडिया कंपनी बनाया जाएगा।
कंपनी मुख्यालय दिल्ली लाने के साथ ही बीपीएन टाइम्स का ई-पेपर, मोबाइल पेपर एवं वेब एडिशन भी आ जाएगा।
नई दिल्ली। बीपीएन टाइम्स के प्रबंधन ने महात्वाकांक्षी एवं भारी विस्तार योजना की घोषणा करते हुए 31 मार्च तक बीपीएन टाइम्स अखबार के 15 संस्करण लाने की घोषणा की है।
नई दिल्ली में आयोजित कंपनी के प्रबंधन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की एकदिवसीय बैठक ऑपरेशन-लक्ष्य, ए मैनेजमेन्ट मीट 2011 में इन योजना की रूप-रेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी तथा उसे मूर्तरूप देने का संकल्प लिया गया।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन श्री बीएस बघेल ने कहा कि इस बैठक की योजना अगले 12 महीने की रूप-रेखा एवं लक्ष्य निर्धारित करना है। कंपनी की 2020 तक की योजनाएं एंव लक्ष्य निर्धारित है तथा हम लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।
बैठक में उपस्थित कंपनी के अधिकारियों से अपनी सोच को सकारात्मक करने की अपील करते हुए श्री बघेल जी ने कहा कि जैसा हम सोचते है वैसा ही विचार आता है। नजरिया अच्छा हो तो नजारे खुद बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान को सफल होने के लिए हौसला एवं फैसला लेने की क्षमता होनी चाहिए। जब हमने बीपीएन टाइम्स को शुरू करने की घोषणा की थी तो कोई हम पर विश्वास नहीं कर रहा था, लेकिन आज हमने कर दिखाया। यह जीवन में अपनाये गये अनुशासन, खुद के हौसले एवं सही फैसला लेने की क्षमता से ही संभव हो पाया है।
कंपनी के वाइस चेयरमैन श्री बीएल बघेल ने कहा कि अब तक जो भी कमियां रही है इसे दूर करेंगे तथा अखबार को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे।
कंपनी के निदेशक श्री संजीव सिंह ने अपने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जब भी बाजार में निकले पूरी तैयारी के साथ निकलें। कंपनी के युवा निदेशक राजवीर सिंह ने सभी से अपने अंदर कंपनी के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के लिए कहा।
इससे पहले बीपीएन टाइम्स के समूह सम्पादक एवं कंपनी के सीओओ श्री अजय कुमार जी ने बैठक में कंपनी के वर्तमान एवं भावी योजनाओं की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बीपीएन टाइम्स एक पूर्ण मीडिया हाउस बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। कंपनी की बड़े स्तर पर विस्तार की योजनाओं का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल से बीपीएन टाइम्स आपके सामने एक नये रंग-रूप में आयेगा, जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके साथ ही अखबार अपना ई-पेपर भी लायेगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 31 मार्च तक बीपीएन टाइम्स के संस्करणों की संख्या 09 से बढाकर 15 हो जायेगी। इसके अलावा कंपनी की येाजना कई प्रिटिंग प्रेस खोलने की भी है। कंपनी के मुख्यालय को दिल्ली लाया जा रहा है। श्री अजय कुमार ने बताया कि कंपनी की सोच बहुत ही व्यापक है तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जायेंगे।
बैठक में कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों के अलावा सभी 9 संस्करणों-ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रायपुर, विलासपुर, झांसी, आगरा, धौलपुर एवं दिल्ली के संपादकीय एवं मार्केटिंग विभाग के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे और इस परिचर्चा में अपनी-अपनी राय रखी।


