पिछले सात दिनों में कश्मीर के बारामूला जिले में छह लोगों की हत्या हो चुकी है।

नई दिल्ली। एक चार वर्षीय बच्चे और उसके पूर्व आतंकवादी पिता की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद की वजह से रविवार को कश्मीर में जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। रविवार हालांकि सार्वजनिक छुट्टी होती है, लेकिन बंद की वजह से साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगा।

प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु ने खबर दी है कि कश्मीर घाटी में श्रीनगर शहर और अन्य बड़े शहरों में सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से नदारद रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कश्मीर के सोपोर कस्बे में सागीपोरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पूर्व आतंकवादी बशीर अहमद बट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी।

बशीर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए उसके बेटे की शनिवार को मौत हो गई।

कश्मीर घाटी में बंद का आह्वान अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने किया है।

पिछले सात दिनों में कश्मीर के बारामूला जिले में छह लोगों की हत्या हो चुकी है।

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने इन सभी हत्याओं के लिए सुरक्षाबलों को जिम्मेदार ठहराया है।

3-year-old child buried next to father in ancestral graveyard. Photo courtesy- Sachnews Jammu Kashmir